विज्ञापन

Cigarette Tax Hike: टैक्स बढ़ते ही सिगरेट कंपनियों को झटका! ITC, गॉडफ्रे और VST का मुनाफा धड़ाम

Cigarette Tax Hike: सिगरेट पर 40% GST और नए टैक्स लागू होने से ITC, गॉडफ्रे और VST का शुद्ध मुनाफा काफी घट गया है. जानिए कंपनियों के Q1 नतीजों, घटती बिक्री का शेयरों पर क्या होगा असर...

Cigarette Tax Hike: टैक्स बढ़ते ही सिगरेट कंपनियों को झटका! ITC, गॉडफ्रे और VST का मुनाफा धड़ाम
Cigarette Tax Hike Effect: सिगरेट कंपनियों का नेट प्रॉफिट 24% से 44% तक गिरा.
नयी दिल्ली:

 Cigarette Tax Hike Impact: सरकार द्वारा सिगरेट और तंबाकू पर टैक्स में की गई भारी बढ़ोतरी का असर अब कंपनियों की कमाई पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने सिगरेट पर GST बढ़ाकर 40% कर दिया. इसके साथ ही नई एडिशनल एक्साइज ड्यूटी भी लागू कर दी. जिसकी वजह से चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में देश की तीन सबसे बड़ी सिगरेट कंपनियों ITC, गॉडफ्रे फिलिप्स और VST इंडस्ट्रीज के रेवेन्यू और मुनाफे में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

आखिर क्यों घट गई कंपनियों की कमाई? 

सरकार ने हाल ही में सिगरेट पर लगने वाले GST को बढ़ाकर 40% कर दिया था. इसके साथ ही लंबाई के आधार पर प्रति 1,000 सिगरेट पर ₹2,100 से लेकर ₹8,500 तक की नई एडिशनल एक्साइज ड्यूटी  भी लगा दी गई.टैक्स बढ़ने की वजह से कंपनियों की बिलिंग (Gross Revenue) तो ज्यादा दिखी, लेकिन टैक्स का सारा पैसा सरकार के खाते में चला गया, जिससे कंपनियों के हाथ में आने वाला शुद्ध राजस्व (Net Revenue) गिर गया.

जानिए किस कंपनी का क्या रहा हाल?

ITC का नेट रेवेन्यू 31% घटा

देश की सबसे बड़ी सिगरेट कंपनी ITC का ग्रॉस ऑपरेटिंग रेवेन्यू तो बढ़कर ₹16,596.67 करोड़ हो गया, लेकिन बढ़ा हुआ टैक्स हटाने के बाद नेट रेवेन्यू 31.45% घटकर ₹3,769.11 करोड़ रह गया.

गॉडफ्रे फिलिप्स का मुनाफा 44% गिरा

मार्लबोरो (Marlboro) और रेड एंड वाइट जैसे ब्रांड बनाने वाली कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स (Godfrey Phillips) नेट प्रॉफिट पहली तिमाही में 44.3% घटकर ₹198.39 करोड़ रह गया, जबकि एक्साइज ड्यूटी हटाने के बाद इसका नेट रेवेन्यू  भी 18.8% गिर गया.

VST इंडस्ट्रीज की बिक्री में14% की गिरावट

चार्म्स और टोटल ब्रांड बनाने वाली कंपनी VST इंडस्ट्रीज (VST Industries) का शुद्ध लाभ 24.42% घटकर ₹42.42 करोड़ रह गया. कंपनी की सिगरेट बिक्री वॉल्युम में भी 14% की सीधी गिरावट दर्ज की गई.

90% बाजार पर असर, क्या गिरेगा शेयरों का भाव?

बता दें कि देश के 100-120 अरब स्टिक वाले सिगरेट मार्केट  में इन तीनों कंपनियों की 90% से ज्यादा हिस्सेदारी है.टैक्स बढ़ने के बाद इन तीनों कंपनियों के लिए दाम बढ़ाना और बिक्री बनाए रखना काफी मुश्किल हो गया है.

इतना ही नहीं, कमाई घटने का असर इनके शेयरों और भविष्य के डिविडेंड पर पड़ सकता है. कंपनियों का कहना है कि अचानक टैक्स बढ़ने से एक तरफ कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं, तो दूसरी तरफ अवैध (Illicit) सिगरेट की बिक्री का खतरा भी बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें-  DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है 63% महंगाई भत्ता! 3% DA बढ़ने पर कितनी बढ़ेगी सैलरी और कितना मिलेगा एरियर?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cigarette Tax Hike, Cigarette Tax India, GST On Cigarettes, Cigarette Price Increase
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com