विज्ञापन

छठ पर बढ़ जाती है इन चीजों की डिमांड, कम बजट में शुरू करें ये 7 कारोबार, होगी बंपर कमाई

Chhath Business Idea: अगर सही योजना, उचित कीमत, शुद्धता और अच्छी क्वालिटी के साथ काम शुरू किया जाए तो छठ पूजा का त्योहार छोटे कारोबारियों के लिए आमदनी का अच्छा मौका बन सकता है.

छठ पर बढ़ जाती है इन चीजों की डिमांड, कम बजट में शुरू करें ये 7 कारोबार, होगी बंपर कमाई
छठ पर कौन सा बिजनेस देगा तगड़ा मुनाफा?

Chhath Business Idea: छठ भारतीय संस्कृति में सूर्य देव की पूजा का एक पवित्र पर्व है. यह मुख्य रूप बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मनाया जाता है.  छठ पूजा का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगती है. पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री से लेकर फल, फूल, बांस के सूप और दउरा तक की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में यह त्योहार उन लोगों के लिए कमाई का अच्छा अवसर बन सकता है, जो कम निवेश में अपना छोटा कारोबार शुरू करना चाहते हैं. इस कारोबार को 5 से 10 हजार रुपये के शुरुआती निवेश से शुरू किया जा सकता है. खास बात यह है कि इनमें से कई बिजनेस घर से भी शुरू किए जा सकते हैं. इसके लिए किसी बड़ी दुकान या भारी निवेश की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं ऐसे 7 बिजनेस आइडिया, जिन्हें आप कम पैसों में शुरू कर सकते हैं.

छठ पूजा सामग्री का बिजनेस

छठ पूजा के दौरान पूजा सामग्री की मांग काफी बढ़ जाती है. इसमें अगरबत्ती, धूप, कपूर, रोली, सिंदूर, कलावा, दीपक, नारियल और दूसरी पूजा की चीजें शामिल हैं. आप इन सभी चीजों को एक पैकेट या पूजा किट के रूप में तैयार करके बेच सकते हैं. इसे अपनी लागत और सामग्री के हिसाब से बेचकर मुनाफा कमाया जा सकता है. 

बांस के सूप और दउरा बेचने का कारोबार

छठ पूजा में बांस से बने सूप और दउरा का विशेष महत्व है. व्रती महिलाएं पूजा के लिए इनका इस्तेमाल करती हैं. त्योहार के समय इनकी मांग बढ़ जाती है. आप स्थानीय कारीगरों या थोक बाजार से सूप, दउरा और अन्य बांस के उत्पाद खरीदकर अपने इलाके में बेच सकते हैं. अगर आपके पास दुकान नहीं है तो घर के बाहर या किसी स्थानीय बाजार में अस्थायी स्टॉल लगाकर भी बिक्री कर सकते हैं.

फल और पूजा की टोकरी का बिजनेस

छठ पूजा में फल और मौसमी चीजों का खास महत्व होता है. केला, नारियल, सेब, संतरा, गन्ना और अन्य फल पूजा की सामग्री का हिस्सा होते हैं. ऐसे में आप फलों की टोकरी तैयार करके बेचने का कारोबार शुरू कर सकते हैं. अलग-अलग बजट के हिसाब से छोटी, मध्यम और बड़ी टोकरी तैयार की जा सकती हैं. हालांकि, फलों के खराब होने का जोखिम रहता है, इसलिए पहले से ऑर्डर लेकर सामान तैयार करना बेहतर रहेगा.

फूल-माला और पूजा सजावट का कारोबार

छठ पूजा में पूजा स्थल और घाटों की सजावट के लिए फूलों की जरूरत होती है. ऐसे में गेंदे की माला, फूलों की टोकरी और सजावट से जुड़ी दूसरी चीजें बेचकर भी अच्छी कमाई का अवसर मिल सकता है. आप स्थानीय फूल मंडी से थोक में फूल खरीदकर उनकी माला तैयार कर सकते हैं. इसके अलावा पूजा की टोकरी बनाने का काम भी शुरू कर सकते हैं. इन कारोबार को कम लागत में शुरू किया जा सकता है. फूल जल्दी खराब होते हैं, इसलिए मांग के हिसाब से ही स्टॉक रखना समझदारी होगी. 

मिट्टी के दीये और पूजा के बर्तनों की बिक्री

छठ पूजा के दौरान मिट्टी के दीये, कलश और दूसरे पारंपरिक बर्तनों की मांग भी बढ़ती है. आप स्थानीय कुम्हारों से ये सामान थोक में खरीदकर बेच सकते हैं. इसके अलावा आकर्षक पैकिंग और सजावट के साथ दीयों के सेट तैयार कर सकते हैं. स्थानीय बाजार के अलावा सोशल मीडिया के जरिए भी ग्राहकों तक पहुंच बनाई जा सकती है. 

छठ पूजा के सामान की होम डिलीवरी

अगर आप बिना दुकान खोले कारोबार करना चाहते हैं तो छठ पूजा की सामग्री की होम डिलीवरी शुरू कर सकते हैं. इसके लिए पूजा सामग्री, फल, सूप, दउरा आदि के सेलर्स से संपर्क करें. ग्राहकों से वाट्सऐप या फोन पर ऑर्डर लेकर उनके घर तक सामान पहुंचाएं. आप सामान की कीमत के अलावा डिलीवरी चार्ज भी ले सकते हैं. शुरुआत में अपने आसपास की कॉलोनियों और सोसाइटियों को टारगेट करना बेहतर रहेगा.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhath, Business Idea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com