विज्ञापन

Ramayana पर श्रीराम का आशीर्वाद बरकरार, संडे को लगाई छलांग, जानें 18वें दिन का कलेक्शन  

Ramayana Box Office Collection Day 18: रामायण की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 18वें दिन भारत में 1000 करोड़ पार हो गया है. 

Ramayana पर श्रीराम का आशीर्वाद बरकरार, संडे को लगाई छलांग, जानें 18वें दिन का कलेक्शन  
Ramayana Box Office Collection Day 18 रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18
NDTV

Ramayana Box Office Collection Day 18: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण पार्ट 1 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है क्योंकि रिलीज के 18वें दिन भी फिल्म की कमाई में 35 करोड़ पार की हुई है, जिसके चलते रामायण का संडे जबरदस्त साबित हुआ है. फिल्म ने संडे को ऐसी छलांग लगाई कि एक बार फिर कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए. तो आइए आपको बताते हैं कि 18 दिनों में रामायण पार्ट 1 ने कितनी कमाई हासिल की है. 

रामायण का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, रामायण ने 18वें दिन भारत में 35.60 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसका कुल भारतीय नेट कलेक्शन 942.75 करोड़ रुपये पहुंचा है. वहीं  ग्रॉस कलोक्शन 1,126.50 करोड़ तक पहुंच गया है. जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1693.50 करोड़  567 करोड़ ओवरसीज कलेक्शन के साथ पहुंचा है. 

रामायण पार्ट का बजट 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है, जिसका बजट 1500 से 2000 करोड़ के बीच का बताया जा रहा है. इसे दो भाग में बनाया गया है, जिसके चलते कुल बजट 4000 करोड़ का कहा जा रहा है. इसका कारण फिल्म में वीएफएक्स और सेट डिजाइन हो सकता है. वहीं देश और विदेश में फिल्म का प्रमोशन किया गया था, जिसके चलते भी दुनियाभर में फिल्म का दबदबा रहा.  

ये भी पढ़ें- निरहुआ की 18 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म, रिक्शेवाले को अमीर लड़की से प्यार, जमकर बरसे नोट, 10 के दस गाने सुपरहिट 

रामायण की कास्ट 

रामायण फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, और यश रावण की भूमिका में नजर आए हैं, जिसके अलावा रवि दुबे (लक्ष्मण), अरुण गोविल (दशरथ), लारा दत्ता (कैकेयी) और कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं. इसके अलावा हनुमान के रोल में सनी देओल पार्ट 2 में नजर आएंगे. 

18 दिनों में कलेक्शन

रामायण ने पहले सप्ताह में 564.60 करोड़ रुपये नेट, दूसरे सप्ताह में 299.15 करोड़ रुपये नेट कमाए. जबकि तीसरे हफ्ते में 79 करोड़ रुपये नेट का कारोबार कर लिया है. इस 18 दिनों में इसने रामायण ने बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल रही. 18 दिनों में भारत में 900 करोड़ नेट का आंकड़ा पार करने वाली चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई. वर्ल्डवाइड स्तर पर 1600 करोड़ रुपये से अधिक कमाने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में जगह बनाई. 

ये भी पढ़ें- आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म रोजा का नया गाना रिलीज, बिस्मिल्लाह में बनीं मुस्लिम दुल्हन, फैंस बोले- माशाअल्लाह 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana Film, Ramayana Budget, Ramayana Box Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com