विज्ञापन
4 minutes ago

Gold-Silver Prices Today: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 का बजट पेश कर दिया है. बजट से पहले सोना-चांदी की कीमतों ने बाजार में हलचल पैदा कर दी थी. हालांकि, बाद में सोना और चांदी थोड़ा संभला और कीमतें फिर उछलीं. बजट वाले दिन देश में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

आज के सोना-चांदी के रेट (दिल्ली के भाव, 1 फरवरी 2026)

सोना (Gold)

24 कैरेट सोना: ₹1,62,240 प्रति 10 ग्राम

चांदी (Silver)

चांदी की कीमत: ₹2,78,000 प्रति किलो

क्यों गिरे दाम?

पिछले कुछ दिनों में सोने-चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है.

30 जनवरी को सोना ₹1,80,000+ से फिसलकर ₹1,55,000 के आसपास आ गया.

चांदी में भी ₹50,000 प्रति किलो तक की गिरावट देखी गई.

यह भारी गिरावट प्रॉफिट बुकिंग, डॉलर की मजबूती और वैश्विक एक्सचेंजों में मार्जिन बढ़ने के कारण आई.

यह भी पढ़ें- यहां पढ़ें Union Budget 2026 से जुड़े पल-पल के अपडेट्स

Gold-Silver Prices Today Live Updates: पिछले 3 दिन में कितने लाख सस्ती हुई चांदी?

Gold-Silver Prices Today Live Updates: एक्सपर्ट ने क्या दी सलाह?

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रणव मेर के अनुसार, "कीमतें जिस तेजी से बढ़ी थीं, उतनी ही तेजी से टूट रही हैं. अगले कुछ दिनों में अभी और तकनीकी सुधार देखा जा सकता है, जिसके बाद कीमतें स्थिर होने की उम्मीद है." 

Gold-Silver Prices Today Live Updates: सोने में भी उतार-चढ़ाव

सोने के निवेशकों के लिए भी रविवार का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहा. अप्रैल डिलिवरी वाला सोना शुरुआती कारोबार में 9% गिरकर 1.38 लाख रुपये पर बंद हुआ, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया. हालांकि बाद में मामूली रिकवरी हुई और यह 3% की गिरावट के साथ 1,48,104 रुपये पर बंद हुआ.

Gold-Silver Prices Today Live Updates: बजट के बाद कैसा रहा रिएक्शन?

बजट आने से पहले MCX पर सोना और चांदी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी. सोना और चांदी दोनों ही 9-9% तक गिर गए थे. हालांकि, इसके बाद सोना तो संभल गया लेकिन चांदी में गिरावट बनी हुई है. दोपहर ढाई बजे तक सोना गिरावट के बाद 7% चढ़ गया. सुबह साढ़े 9 बजे तक 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1.38 लाख रुपये तक पहुंच गई थी. हालांकि, दोपहर तक ये चढ़कर 1.50 लाख रुपये तक पहुंच गई. जबकि, 1 किलो चांदी की कीमत अभी भी 2.67 लाख रुपये पर है. चांदी की कीमत में लगभग 27 हजार रुपये की गिरावट आ चुकी है.

Gold-Silver Prices Today Live Updates: चांदी का अभी क्या चल रहा रेट?

Gold-Silver Prices Today Live Updates: चांदी में निवेश का प्लान क्या रखें?

चांदी में उतार-चढ़ाव बहुत ज्यादा है, इसलिए एक साथ सारा पैसा लगाने के बजाय सिल्वर ईटीएफ या सिल्वर म्यूचुअल फंड में हर महीने एसआईपी का सहारा ले सकते हैं. साथ ही चांदी में इस गिरावट को अवसर के तौर पर देख सकते हैं. याद रखें चांदी सिर्फ गहना नहीं है. भारत सरकार का सोलर मिशन और EV इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश चांदी की कीमतों को लंबे समय में ऊपर ले जाएगा. इसलिए अपने निवेश को लंबी अवधि के लिए बनाएं. शॉर्ट टर्म की प्लानिंग में नुकसान रहने का खतरा हो सकता है. 

Gold-Silver Prices Today Live Updates: क्या अपनाएं निवेश का तरीका

सवाल यह है कि इस गिरावट को खरीदारी का मौका मानें या थोड़ा दूरी बना लें? एक्सपर्ट्स चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड के चलते इसे लंबी रेस का घोड़ा मान रहे हैं. निवेश के लिए आप सिल्वर ईटीएफ के साथ डिजिटल सिल्वर, सिल्वर सिक्कों पैसा लगा सकते हैं. सिल्वर ईटीएफ में छोटे निवेशक आ सकते हैं. वहीं डिजिटल सिल्वर में सिर्फ 100 रुपये के साथ निवेश शुरू किया जा सकता है, जिसमें मोबाइल ऐप से आसानी से खरीदा और बेचा जा सकता है. 

Gold-Silver Prices Today Live Updates: चांदी की कैसी रही चाल?

बजट के बाद चांदी की कीमतों में एक बड़ा करेक्शन देखा गया. बजट वाले दिन ही MCX पर चांदी के वायदा भाव में करीब 6% से 9% तक की गिरावट दर्ज की गई. फिलहाल चांदी ₹2,65,000 से ₹2,75,000 प्रति किलो के दायरे में ट्रेड कर रही है, जो अपने रिकॉर्ड हाई 4 लाख से बहुत नीचे है.

Gold-Silver Prices Today Live Updates: बजट में चांदी के लिए क्या?

बजट 2026 में चांदी के कस्टम ड्यूटी पर कोई बदलाव नहीं हुआ है. निवेशक 6 फीसदी की दर से इस ड्यूटी को देते रहेंगे. हालांकि इसके अलावा इंडस्ट्रियल सिल्वर और ग्रीन एनर्जी सेक्टर (सोलर पैनल, EV) के लिए सरकार के प्रोत्साहन ने चांदी की भविष्य की मांग में नई जान फूंकने का काम किया है. 

Gold-Silver Prices Today Live Updates: बजट 2026 में सोने–चांदी के लिए क्या रहा खास?

सोना और चांदी दोनों पर 6% इम्पोर्ट ड्यूटी जस की तस रखी गई है. इसके अलावा 3% GST जारी रहेगा. इस खबर से कमोडिटी मार्केट में निराशा देखी गई.

Gold-Silver Prices Today Live Updates: चांदी में नहीं थम रही बिकवाली

Gold-Silver Prices Today Live Updates: सोने-चांदी में आई गिरावट से मेटल शेयर धड़ाम

बजट 2026 के दिन शेयर बाजार में आज जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिली. सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट का सीधा असर मेटल और गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों के शेयरों पर पड़ा.

Gold-Silver Prices Today Live Updates: चांदी में गिरावट जारी

सोना संभला, चांदी में गिरावट जारी

बजट आने से पहले MCX पर सोना और चांदी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी. सोना और चांदी दोनों ही 9-9% तक गिर गए थे. हालांकि, इसके बाद सोना तो संभल गया लेकिन चांदी में गिरावट बनी हुई है. दोपहर ढाई बजे तक सोना गिरावट के बाद 7% चढ़ गया. सुबह साढ़े 9 बजे तक 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1.38 लाख रुपये तक पहुंच गई थी. हालांकि, दोपहर तक ये चढ़कर 1.50 लाख रुपये तक पहुंच गई. जबकि, 1 किलो चांदी की कीमत अभी भी 2.67 लाख रुपये पर है. चांदी की कीमत में लगभग 27 हजार रुपये की गिरावट आ चुकी है.

बजट के बाद भी जस के तस भाव

बजट आने के कुछ घंटों बाद भी सोना-चांदी के भाव लगभग जस के तस बने हुए हैं. MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 1,49,013 रुपये है. वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 2,66,699 रुपये है.

बजट के बाद क्या है भाव?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया है. उनका ये बजट भाषण लगबग 86 मिनट का रहा. इस दौरान सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. MCX पर 10 ग्राम सोने की कीमत 1,47,599 और 1 किलो चांदी की कीमत 2,65,745 रुपये है. बजट वाले दिन सोने की कीमत में 3% और चांदी में 9% की गिरावट आ चुकी है.

बजट भाषण के दौरान क्या है भाव?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण को एक घंटा हो चुका है. इन एक घंटों में MCX पर सोना-चांदी का भाव उतार-चढ़ाव भरा रहा. दोपहर 12 बजे MCX पर 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1,47,771 रुपये और 1 किलो चांदी की कीमत 2,69,299 रुपये है.

बजट के दौरान क्या हैं भाव?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू हो गया है. बजट से पहले तो सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई थी. लेकिन अब दोनों ही थोड़े संभलने लगे हैं. MCX पर 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1,46,800 रुपये और 1 किलो चांदी का भाव 2,69,601 रुपये पहुंच गया है.

सोने की कीमतें संभली

MCX पर रविवार को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आ गई थी. हालांकि, अब दोनों की कीमतें फिर संभलने लगी हैं. 10 ग्राम सोने की कीमत अब 1,48,369 रुपये हो गई है. वहीं, 1 किलो चांदी का भाव 2,69,325 रुपये पर पहुंच गया है. इससे पहले शुरुआती कारोबार में सोना और चांदी की कीमत 9-9% तक गिर गई थी.

एक हफ्ते में कैसा रहा सोने का भाव?

गिरने के बाद सोना संभला

MCX में शुरुआती कारोबार में सोने का भाव गिर गया था. हालांकि, अब धीरे-धीरे वो संभल रहा है. 10 ग्राम सोने का भाव 1,39,000 रुपये पर आ गया था. अब ये थोड़ा संभलकर 1.44 लाख पर पहुंच गया है. हालांकि, अब भी सोने की कीमतों में 5% से ज्यादा की गिरावट है.

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कैसा रहा हाल?

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी गोल्ड और सिल्वर में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. सोने की कीमत 5 हजार डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गई, जो 1980 के दशक की शुरुआत के बाद एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है. सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट तब शुरू हुई जब एक रिपोर्ट के बाद अमेरिकी डॉलर में तेजी आई कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन केविन वॉर्श को US फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के लिए नॉमिनेट करने की तैयारी कर रहा है, जिसकी बाद में पुष्टि भी हुई. COMEX के मुताबिक, सोने की कीमत 8.25% गिरकर 4,879.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई. चांदी की कीमत 25.5% गिरकर 85.25 डॉलर प्रति औंस पर सेटल हुई.

गोल्ड-सिल्वर में कितनी गिरावट?

MCX पर गोल्ड और सिल्वर की कीमत में जबरदस्त गिरावट आई. बजट से पहले दोनों के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. शनिवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,50,849 रुपये थी. रविवार को MCX पर 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1,39,000 रुपये पर ट्रेड कर रही है. वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 2,91,922 रुपये थी, जो बजट से पहले 2,65,652 रुपये आ गई. बजट से पहले गोल्ड और सिल्वर की कीमत में 9-9% की गिरावट आ गई है.

Gold–Silver Prices Live Update: सोना-चांदी खरीदते पर कितना टैक्स लगता है?

Gold–Silver Price News: जब भी आप बाजार से फिजिकल गोल्ड, चांदी या डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं, तो आपको उसकी कुल कीमत पर 3% GST देना होता है. अगर आप ज्वैलरी बनवा रहे हैं, तो बात यहीं खत्म नहीं होती. गहनों के मेकिंग चार्ज पर अलग से 5% GST लगाया जाता है. खरीदारी के समय दिया गया यह GST आपकी लागत को बढ़ा देता है, लेकिन जब आप बाद में अपना सोना बेचते हैं, तो इस GST को आप अपने मुनाफे वाले  कैपिटल गेन टैक्स के साथ एडजस्ट नहीं कर सकते.

Gold-Silver Price Today Live: इंटरनेशनल मार्केट का क्या है हाल?

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई. अप्रैल डिलीवरी वाले सोने (Gold) में 5,480 डॉलर/औंस का हाई छूने के बाद 11 फीसदी से ज्‍यादा गिरावट देखी गई. अमेरिका में शाम 6 बजे के करीब सोना 4,763 डॉलर/औंस पर ट्रेड कर रहा था. वहीं चांदी की बात करें तो मार्च डिलीवरी वाली चांदी, जिसने 118.34 डॉलर का आंकड़ा छुआ था, वो 31 फीसदी की गिरावट के साथ 78.83 के भाव पर आ गई. ट्रेड आवर के दौरान चांदी 74.15 डॉलर/औंस तक गिर गई थी.

Gold-Silver Price Today Live: दिल्ली, नोएडा में कितनी चल रही चांदी?

दिल्ली और नोएडा के सराफा बाजार में कल यानी 31 जनवरी, 2026 को हलचल मची हुई थी. अगर आप खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो मौजूदा ताजा रेट्स जानना आपके लिए बहुत जरूरी है. दिल्ली में सोना 1,50,430 प्रति ग्राम और चांदी 2,91,770 प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है. 

Budget 2026 Gold Price LIVE: चांदी की कीमतों में जनवरी तक दर्ज की गई थी 30 फीसदी की बढ़ोतरी

चांदी की कीमतों में जनवरी के अंत तक भारी उछाल देखने को मिला. शनिवार तक लगातार दो सत्रों में भारी गिरावट के बावजूद चांदी की कीमतें 31 दिसंबर 2025 को दर्ज किए गए 2,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 73,000 रुपये या 30.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गईं. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com