विज्ञापन

5 साल में बंपर रिटर्न! HDFC और पराग पारिख समेत इन 5 फंड्स ने कराई तगड़ी कमाई, देखें पूरी लिस्ट

Best Flexi Cap Mutual Funds to Invest in 2026:म्यूचुअल फंड में फ्लैक्सीकैप (Flexi Cap Fund) एक ऐसी कैटेगरी है जो निवेशकों को बाजार के हर सेगमेंट जैसे लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप में पैसे लगाने की आजादी मिलती है.

5 साल में बंपर रिटर्न! HDFC और पराग पारिख समेत इन 5 फंड्स ने कराई तगड़ी कमाई, देखें पूरी लिस्ट
Best Flexi Cap Fund for long-term: HDFC, Parag Parikh, Quant, Edelweiss और Kotak जैसे देश के टॉप 5 फ्लैक्सीकैप फंड्स की पूरी लिस्ट

Best Flexi Cap Fund 2026: अगर आप शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के रिस्क से बचकर  लंबे समय में एक मजबूत और बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, तो फ्लैक्सीकैप म्यूचुअल फंड एक बेहतरीन जरिया हो सकता है. इन फंड्स की सबसे खास बात यह है कि इनके फंड मैनेजर बाजार की चाल को देखते हुए अपनी मर्जी और बाजार के मिजाज के हिसाब से लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों में पैसा लगा सकते हैं.

यही वजह है कि पिछले 5 सालों में कुछ  फ्लैक्सीकैप फंड्स ने न सिर्फ निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है, बल्कि बाजार के हर दौर में अपना परफॉर्मेंस दमदार बनाए रखा है. आइए, जानते हैं देश के इन 5 बड़े और दमदार फंड्स (Top 5 Flexi Cap Fund)के बारे में....

1. HDFC Flexi Cap Fund : रिटर्न का बेताज बादशाह

अगर पिछले 5 सालों में सबसे शानदार प्रदर्शन की बात करें, तो एचडीएफसी का यह फंड सबसे आगे खड़ा नजर आता है. इस दौरान फंड ने करीब 17.67% का सालाना (CAGR) रिटर्न दिया है. इतना ही नहीं, इसे 91% का कंसिस्टेंसी स्कोर मिला है.इस समय इस फंड का कुल AUM ₹1.06 लाख करोड़ के पार पहुंच चुका है. फंड मैनेजर ने अपने पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा दांव वैल्यू बेस्ड शेयरों पर लगाया है. जबकि मोमेंटम स्ट्रैटजी को मिडिल और क्वालिटी बेस्ड शेयरों को कम रखा गया है. अगर आप रिस्क की बात करें, तो दूसरे फ्लैक्सीकैप फंड्स के मुकाबले इसका रिस्क पूरी तरह कंट्रोल में रहा है.

2. Quant Flexi Cap Fund : हाई रिटर्न पर थोड़ा ज्यादा रिस्क

कमाई कराने के मामले में क्वॉन्ट फ्लैक्सीकैप फंड दूसरे पायदान पर रहा है. पिछले 5 सालों में इस फंड ने निवेशकों को 15.79% का CAGR रिटर्न निकाल कर दिया है. हालांकि, इसका कंसिस्टेंसी स्कोर 64% दर्ज किया गया.मौजूदा समय में इस फंड का AUM ₹7,140 करोड़ है. इसके पोर्टफोलियो में मोमेंटम और वैल्यू दोनों तरह के शेयरों का बैलेंस देखा जा सकता है, जबकि क्वालिटी शेयरों की हिस्सेदारी थोड़ी कम है.हाई रिटर्न देने के साथ-साथ इस फंड में दूसरे फंड्स के मुकाबले रिस्क का लेवल थोड़ा ज्यादा देखा गया है.

3. Parag Parikh Flexi Cap Fund: रिटेल इन्वेस्टर्स की पहली पसंद

खुदरा निवेशकों के बीच पराग पारिख का यह फंड बेहद पॉपुलर है. इसका AUM ₹1.43 लाख करोड़ है, जो इसे इस कैटेगरी के सबसे बड़े फंड्स में शामिल करता है. पिछले 5 सालों में इस फंड ने 13.74% का सालाना रिटर्न दिया है और इसका कंसिस्टेंसी स्कोर 69% रहा है.इस फंड की सबसे बड़ी खासियत इसका सुरक्षित नजरिया है. फंड मैनेजर ने पोर्टफोलियो में वैल्यू और क्वालिटी दोनों तरह के शेयरों को काफी ज्यादा जगह दी है, जबकि मोमेंटम से दूरी बनाई है. जो लोग कम जोखिम उठाकर लंबे समय तक स्टेबल रिटर्न पाना चाहते हैं, उनके लिए यह हमेशा से पसंदीदा फंड रहा है.

4. Edelweiss Flexi Cap Fund: छोटे AUM का बड़ा कमाल

एडेलवाइस के इस फ्लैक्सीकैप फंड का AUM भले ही अन्य दिग्गजों के मुकाबले थोड़ा छोटा ₹3,484 करोड़ है, लेकिन इसने लगातार शानदार पर्दर्शन किया है. पिछले 5 सालों में इसका कंसिस्टेंसी स्कोर 70% रहा है, जो कई बड़े फंड्स से भी बेहतर है.रिटर्न की बात करें तो इस फंड ने बीते 5 सालों में 13.26% का सालाना रिटर्न दिया है. इस पोर्टफोलियो का मुख्य फोकस मोमेंटम शेयरों पर रहता है, जबकि वैल्यू और क्वालिटी का बैलेंस मीडियम रखा गया है. कम रिस्क में बेहतर प्रदर्शन की वजह से यह फंड भी काफी पसंद किया जा रहा है..

5. Kotak Flexi Cap Fund : उतार-चढ़ाव वाले बाजार का पुराना और भरोसेमंद साथी

कोटक का यह फंड देश के सबसे पुराने और सबसे बड़े फ्लैक्सीकैप फंड्स में से एक है. इस फंड का कुल AUM ₹55,850 करोड़ है. पिछले 5 सालों में इस फंड ने अपने निवेशकों को 11.88% का CAGR रिटर्न दिया है, जबकि इसका कंसिस्टेंसी स्कोर 63% रहा है.निवेश के तरीके में इस फंड ने काफी बैलैंस्ड रास्ता चुना है. पोर्टफोलियो में मोमेंटम, वैल्यू और क्वालिटी तीनों ही पैमानों का मीडियम लेवल बैलेंस रखा गया है. इसका रिस्क मैनेजमेंट काफी मजबूत माना जाता है, जिससे उतार-चढ़ाव वाले बाजार में भी निवेशक खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं.

Flexi Cap Funds में निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

फ्लैक्सीकैप फंड्स में पैसा लगाने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इसमें आपका पैसा किसी एक तरह की कंपनी तक सीमित नहीं रहता. फिर भी, किसी भी फंड में निवेश करने से पहले किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट से बात जरूर करें और अपनी रिस्क लेने की कैपिसिटी के हिसाब से ही कोई फैसला लें.

ये भी पढ़ें- NPS में रिटायरमेंट के बाद हर महीने कितनी बनेगी पेंशन? समझें ₹25 लाख से ₹1.5 करोड़ के फंड का पूरा कैलकुलेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flexi Cap Funds, Best Flexi Cap Mutual Funds To Invest, Mutual Funds AUM, Mutual Fund Investment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com