Bank Holiday Today RBI List: शनिवार और रविवार की वीकेंड वाली छुट्टी के बाद आज सोमवार को फिर से 5 दिन वाली भागदौड़ शुरू हो रही है. बहुत सारे लोगों को बैंक से जुड़े काम भी होंगे. बैंक से जुड़े कामों के लिए आप अपने बैंक ब्रांच जाएं, इससे पहले ये जान लेना जरूरी है कि आज बैंक खुले हैं या बंद. आज 14 सितंबर को हिंदी दिवस भी है, हरितालिका तीज भी है और गणेश चतुर्थी भी. केंद्रीय बैंक RBI की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, कई राज्यों के कई शहरों में आज बैंकों में छुट्टी है. यानी आज कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप घर से निकलने से पहले ये चेक कर लें कि आपके शहर में आज आपका बैंक खुला है या बंद.
आज कहां बंद रहेंगे बैंक और कहां खुले?
RBI की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, आज 14 सितंबर 2026, सोमवार को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. महाराष्ट्र में तो गणेश चतुर्थी का बड़ा ही महत्व है और ये महाराष्ट्र के बहुत बड़े पर्व-त्यौहार में आता है. ऐसे में निश्चित है कि महाराष्ट्र के कई शहरों में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहने वाले हैं. जैसे SBI, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक जैसे सरकारी बैंक और HDFC, ICICI Axis बैंक जैसे प्राइवेट बैंक भी आज बंद रहेंगे.
महाराष्ट्र के अलावा आज कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा जैसे राज्यों में भी कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. RBI हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, 14 सितंबर को बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.अगर आप इन शहरों में रहते हैं और बैंक से जुड़ा काम है, तो 14 सितंबर को भी वह काम नहीं करा पाएंगे.
इन राज्यों के अलावा देश के अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे. बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों में गणेश चतुर्थी को लेकर बैंक बंद नहीं रहेंगे.
ये भी पढ़ें: आज गणेश चतुर्थी पर शेयर बाजार खुला है या बंद, MCX पर ट्रेडिंग होगी या नहीं?
मंगलवार, 15 सितंबर को भी कुछ श्हरों में बंद रहेंगे बैंक
देश के कुछ शहरों में 15 सितंबर, मंगलवार को भी बैंक बंद रहेंगे. गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन और संवत्सरी, नुआखाई को लेकर अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंकों में छुट्टी रहेगी. इस वजह से इन शहरों में 14 और 15 सितंबर, दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे.
महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कई शहरों में तो 12 सितंबर से ही बैंक बंद हैं. 12 को महीने का दूसरा शनिवार होने के चलते और रविवार का साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक बंद रहे. और अब 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी की छुट्टी है.
RBI Holiday List: सितंबर में कब-कब बैंक रहेंगे बंद?
- 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी को लेकर बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा समेत कई केंद्रों में बैंक बंद रहेंगे.
- 15 सितंबर को अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में क्षेत्रीय त्योहारों के कारण बैंक की छुट्टी है.
- 21 सितंबर को गुवाहाटी और कोच्चि में बैंक बंद रहेंगे.
- 22 सितंबर को रांची और 23 सितंबर को जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेगा.
- 25 सितंबर को गंगटोक में इंद्रजात्रा के कारण बैंक बंद रहेंगे.
- 26 सितंबर को चौथा शनिवार है. इस दिन भी देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
सितंबर में बैंक हड़ताल की भी चेतावनी
बैंक यूनियनों ने हफ्ते में 5 दिन काम, 2 दिन आराम समेत कई मांगों को लेकर 11 सितंबर को हड़ताल बुलाई थी. यूनियनं ने इस महीने 28, 29 और 30 सितंबर को भी देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है. और तब भी मांगें नहीं मानी जाने पर 26 अक्टूबर से लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है. ऐसे में बैंक के ग्राहकों के लिए बेहत यही रहेगा कि वे समय रहते सारे जरूरी काम निपटा लें.
अब ये वीडियो भी देखें: नकली नोट, वो भी बैंक में... पूरे 17 करोड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं