विज्ञापन

Bank Holiday Today: आज शनिवार को बैंक खुला है या बंद? 8 अगस्त को आपके शहर में बैंक की छुट्टी तो नहीं? फटाफट करें चेक

Bank Holiday Today August 8 2026: 8 अगस्त 2026 को SBI, HDFC, PNB और ICICI समेत बैंक खुले हैं या नहीं? घर से निकलने से से पहले अपने शहर की हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक करें.

Bank Holiday Today: आज शनिवार को बैंक खुला है या बंद? 8 अगस्त को आपके शहर में बैंक की छुट्टी तो नहीं? फटाफट करें चेक
Saturday Bank Holiday: RBI के नियम के मुताबिक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं.

Bank Holiday On August 8: आज यानी 8 अगस्त को शनिवार का दिन है, तो कई लोगों के मन में यही कन्फ्यूजन रहता है कि आज बैंक खुला रहेगा या नहीं. अगर आपको आज बैंक की ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद. ऐसा न हो कि आप जरूरी काम के लिए बैंक पहुंचें और वहां ताला लगा मिले. इससे आपका समय भी खराब होगा और काम भी अटक सकता है.

तो क्या 8 अगस्त 2026, शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद? अगर आज आपको SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, PNB या किसी दूसरे बैंक की ब्रांच जाना है, तो पहले यह जान लीजिए कि आज बैंक क्यों बंद हैं और आने वाले दिनों में बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं.

8 अगस्त को बैंक खुले हैं या बंद?

आज यानी शनिवार, 8 अगस्त 2026 को देशभर में बैंक की ब्रांच बंद हैं. इसकी वजह यह है कि आज महीने का दूसरा शनिवार है. RBI के बैंकिंग कैलेंडर के मुताबिक, सभी बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं.

इसका मतलब है कि आज SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, PNB समेत सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंकों की ब्रांच में सामान्य कामकाज नहीं होगा. अगर आपका काम ऐसा है जिसके लिए बैंक की ब्रांच या काउंटर पर जाना जरूरी है, तो आज वह काम नहीं हो पाएगा.

दूसरे और चौथे शनिवार को क्यों बंद रहते हैं बैंक?

बैंकों में हर शनिवार छुट्टी नहीं होती. महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को सामान्य तौर पर बैंक खुले रहते हैं, जब तक उस दिन RBI के हॉलिडे कैलेंडर के हिसाब से कोई दूसरी छुट्टी न हो.इसलिए सिर्फ शनिवार देखकर यह मान लेना सही नहीं है कि बैंक बंद है. यह देखना जरूरी है कि शनिवार महीने का कौन-सा शनिवार है और आपके राज्य में कोई अलग छुट्टी तो नहीं है.

कल रविवार को भी  बंद रहेंगे बैंक?

अगर आपका काम आज नहीं हो पाया है और आप सोच रहे हैं कि रविवार को बैंक जाकर काम करा लेंगे, तो ऐसा भी नहीं हो पाएगा. 9 अगस्त 2026 को रविवार है, इसलिए बैंक की ब्रांच रविवार को भी बंद रहेंगी.यानी लगातार दो दिन यानी शनिवार 8 अगस्त और रविवार 9 अगस्त को ब्रांच जाकर बैंकिंग काम नहीं कराया जा सकेगा.

10 अगस्त को खुलेंगी बैंक की ब्रांच

वीकेंड की छुट्टी के बाद बैंक की ब्रांच सोमवार, 10 अगस्त 2026 को दोबारा खुलेंगी. इसलिए अगर आपका काम ऐसा है जिसमें बैंक काउंटर पर जाना जरूरी है, तो आप सोमवार को ब्रांच जाकर अपना काम करा सकते हैं.हालांकि, आपके शहर या राज्य में कोई स्थानीय छुट्टी होने पर बैंक की ब्रांच का शेड्यूल अलग हो सकता है. RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट राज्य के हिसाब से होती है, इसलिए हर राज्य में छुट्टियों की पूरी लिस्ट एक जैसी नहीं होती.

अगस्त में आगे कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

अगस्त में आने वाले बाकी वीकेंड को भी ध्यान में रखना जरूरी है. 15 अगस्त, शनिवार को स्वतंत्रता दिवस है, इसलिए इस दिन बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 16 अगस्त, रविवार को भी साप्ताहिक छुट्टी रहेगी.

फिर 22 अगस्त, शनिवार को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे और 23 अगस्त, रविवार को भी बैंक की छुट्टी रहेगी. महीने के आखिर में 30 अगस्त, रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे.

इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में धार्मिक त्योहारों और क्षेत्रीय अवसरों के कारण कुछ जगहों पर  बैंक हॉलिडे हो सकते हैं. इसलिए किसी जरूरी बैंकिंग काम के लिए निकलने से पहले अपने राज्य की  हॉलिडे लिस्ट (RBI holiday list) जरूर चेक कर लें.

बैंक बंद है तो UPI और ATM से काम होगा?

बैंक की ब्रांच बंद होने का मतलब यह नहीं है कि सभी बैंकिंग सर्विस बंद रहेंगी. आप मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, ATM और UPI जैसी डिजिटल पेमेंट सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं.हालांकि, जिस काम के लिए बैंक ब्रांच में जाकर कर्मचारी की मदद या फिजिकल वेरिफिकेशन जरूरी है, वह ब्रांच खुलने के बाद ही हो पाएगा.

ये भी पढ़ें-  क्या UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? PCI ने दूर की आम लोगों की सबसे बड़ी टेंशन, जानें हर सवाल के जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Holiday Today, Saturday Bank Holiday, RBI Bank Holiday List, August Bank Holiday, Today Bank Holiday Or Not
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com