विज्ञापन

Bank Holiday Today: आज 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक कर लें आपके शहर में बैंक की छुट्टी तो नहीं

Bank Holiday Today, 3 April 2026: RBI के मुताबिक, हर राज्य में छुट्टियां एक जैसी नहीं होतीं. एक राज्य में छुट्टी होने पर दूसरे राज्य में बैंक खुले हो सकते हैं. इसीलिए हमेशा बैंक जाने से पहले बैंक हॉलिडे लिस्ट देख कर ही प्लानिंग बनाएं.

Bank Holiday Today: आज 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक कर लें आपके शहर में बैंक की छुट्टी तो नहीं
Good Friday Bank Holiday 2026: RBI हर साल की शुरुआत में ही छुट्टियों की लिस्ट जारी कर देता है. इसमें रविवार, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहार शामिल होते हैं.
नई दिल्ली:

Bank Holiday On April 3 : बैंकिंग से जुड़े किसी भी काम के लिए घर से निकलने से पहले यह जान लेना बहुत जरूरी है कि आपके शहर में आज बैंक खुला है या नहीं? अगर आप आज बैंक की ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज 3 अप्रैल है और आज के दिन गुड फ्राइडे है. ऐसे में सुबह होते ही बहुत से लोगों के मन में सबसे पहला सवाल यही आ रहा है कि क्या आज बैंक जाकर चेक जमा किया जा सकता है या कैश निकाला जा सकता है? आइए, अपना कंफ्यूजन दूर करें और जान लें कि आज आपके शहर में आज बैंक खुला है या बंद. कहीं ऐसा न हो कि बैंक पहुंचें और वहां ताला लटका मिले. 

आज 3 अप्रैल को आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद?

आज शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 है और पूरे देश के कई राज्यों में गुड फ्राइडे का त्योहार मनाया जा रहा है. RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट के हिसाब से आज 3 अप्रैल, शुक्रवार को गुड फ्राइडे  के मौके पर देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहने वाले हैं. गुड फ्राइडे ईसाई धर्म में ईसा मसीह के बलिदान की याद में मनाया जाता है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक कैलेंडर और नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत, इस दिन को पब्लिक हॉलेडे घोषित किया गया है. यही वजह है कि आज बैंकों में कामकाज नहीं होगा. अगर आपको बैंक जाकर ही कोई काम निपटाना है, तो अब आपको अगले वर्किंग डे का इंतजार करना होगा.

किन-किन राज्यों में आज बैंकों की छुट्टी है?

RBI के मुताबिक, हर राज्य में छुट्टियां एक जैसी नहीं होतीं. आज गुड फ्राइडे के मौके पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गोवा,असम, नागालैंड, सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर में  बैंक बंद रहेंगे.हालांकि, अगर आप त्रिपुरा, चंडीगढ़, राजस्थान या जम्मू-कश्मीर में रहते हैं, तो वहां आज बैंक खुले हैं.

आज गुड फ्राइडे के मौके पर क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा? 

भले ही बैंकों की फिजिकल ब्रांच बंद रहें, लेकिन बैंकिग से जुड़े काम नहीं अटकेंगे. आज बैंक जाकर चेक क्लीयरेंस, पासबुक अपडेट, और काउंटर पर होने वाले इन-पर्सन ट्रांजैक्शन  नहीं हो पाएंगे.हालांकि, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI (Google Pay, PhonePe) जैसी डिजिटल सर्विस 24x7 काम करेंगी. अगर आपको कैश की जरूरत है, तो ATM भी हमेशा की तरह खुले रहेंगे. बैंकों की छुट्टी या त्योहारों के सीजन में भीड़ से बचने के लिए डिजिटल बैंकिंग का ही इस्तेमाल करना सबसे  आसान और बेहतर है.

अप्रैल 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट (RBI Bank Holidays List)

अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार है. अगर आप इस महीने बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो तारीखों की यह लिस्ट आपके बहुत काम आएगी.

  • 11 अप्रैल (दूसरा शनिवार):नियम के मुताबिक, महीने के दूसरे शनिवार को देशभर के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे.
  • 12 अप्रैल (रविवार):साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे भारत में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 14 अप्रैल (अंबेडकर जयंती व अन्य त्योहार): इस दिन डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती, बैसाखी, तमिल नव वर्ष और बोहाग बिहू जैसे कई बड़े त्योहार हैं. इस वजह से लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, पटना, जयपुर, हैदराबाद, कानपुर और नागपुर समेत देश के लगभग सभी बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 15 अप्रैल (हिमाचल दिवस/बंगाली नव वर्ष):हिमाचल दिवस, विशु और बंगाली नव वर्ष (नबवर्ष) के मौके पर शिमला, कोलकाता, कोच्चि, गुवाहाटी और अगरतला जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 16 अप्रैल (बोहाग बिहू):बोहाग बिहू के उत्सव के चलते केवल गुवाहाटी में बैंकों का अवकाश रहेगा.
  • 20 अप्रैल (बसवा जयंती और अक्षय तृतीया):अक्षय तृतीया और बसवा जयंती के अवसर पर बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे.
  • 21 अप्रैल (गरिया पूजा):गरिया पूजा उत्सव के कारण अगरतला में बैंक बंद रहेंगे.
  • 25 अप्रैल (चौथा शनिवार):महीने के चौथे शनिवार के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 अप्रैल (रविवार):रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी.

कैसे तय होती हैं बैंकों की छुट्टियां?

RBI हर साल की शुरुआत में ही छुट्टियों की लिस्ट जारी कर देता है. इसमें रविवार, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहार शामिल होते हैं. चूंकि कुछ त्योहार स्थानीय होते हैं, इसलिए एक राज्य में छुट्टी होने पर दूसरे राज्य में बैंक खुले हो सकते हैं. इसीलिए हमेशा अपने स्थानीय राज्य की लिस्ट चेक करना बेहतर होता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com