Bank Holiday on 13 August: अगर आप आज बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके मन में एक सवाल जरूर होगा कि आज यानी13 अगस्त को बैंक खुले रहेंगे या नहीं. दरअसल, कावेरी नदी के पानी को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच विवाद बढ़ने के बाद कर्नाटक बंद का ऐलान किया गया है. ऐसे में बैंक जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में बैंक खुला है या बंद और इस महीने आने वाले दिनों में किन तारीखों पर कहां-कहां बैंक बंद रहने वाले हैं...
13 अगस्त को कर्नाटक बंद क्यों बुलाया गया है?
कर्नाटक में गुरुवार, 13 अगस्त को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया गया है. यह बंद कन्नड़ संगठनों की ओर से कावेरी जल विवाद को लेकर बुलाया गया है.दरअसल, कावेरी वॉटर मैनेजमेंट अथॉरिटी (CWMA) ने कर्नाटक को 12 अगस्त से 15 दिनों तक हर दिन तमिलनाडु के लिए 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ने का निर्देश दिया है. इसी आदेश के विरोध में राज्य में बंद का आह्वान किया गया है.कन्नड़ चलवली वाटल पक्ष के संयोजक वाटल नागराज ने कहा है कि पानी छोड़ने के आदेश के बावजूद बंद जारी रहेगा. उन्होंने लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील भी की है.
बेंगलुरु में आज बंद का कितना असर?
बेंगलुरु में 13 अगस्त को बुलाए गए बंद के बावजूद स्थिति काफी हद तक सामान्य रहने की उम्मीद है. राज्य में बंद का असर अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकता है, लेकिन जरूरी सेवाओं के चालू रहने की उम्मीद है.
कर्नाटक बंद के बीच आज बैंक खुले हैं या बंद?
कर्नाटक बंद की वजह से बैंक जाने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि आज बैंक खुला है या नहीं. जानकारी के मुताबिक, बैंक और दूसरी जरूरी सेवाएं चालू रहने की उम्मीद है.यानी सिर्फ कर्नाटक बंद की वजह से पूरे राज्य में बैंक बंद रहने की बात नहीं है. हालांकि, विरोध प्रदर्शन की वजह से कुछ जगहों पर कामकाज प्रभावित हो सकता है.
13 अगस्त को देश में कहां-कहां बैंक बंद है?
13 अगस्त, गुरुवार को मणिपुर में सभी बैंक बंद रहेंगे. इस दिन 'पैट्रियट डे' (Patriot Day) मनाया जाता है. इसलिए अगर आप मणिपुर में बैंकिंग काम कराने जा रहे हैं तो आज बैंक ब्रांच बंद मिल सकती है. हालांकि, दिल्ली-नोएडा, मुंबई , पटना सहित बाकी शहरों में आज आप बैंक जाकर अपने काम आाराम से करा सकते हैं.
15 अगस्त को पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक?
अगली बड़ी बैंक छुट्टी 15 अगस्त, शनिवार को है. इस दिन स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे. यह देश के तीन अनिवार्य नेशनल हॉलिडे में से एक है, जिस दिन देशभर में बैंक, ऑफिस, स्कूल सब बंद रहते हैं. इसके अलावा इसी दिन पारसी न्यू ईयर (Shahenshahi) भी मनाया जाएगा.
अगस्त में आगे कब-कब बंद रहेंगे बैंक? (Bank Holidays List)
- 16 अगस्त (रविवार): बैंक की साप्ताहिक छुट्टी.
- 19 अगस्त (बुधवार): महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती के कारण त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे.
- 22 अगस्त (शनिवार): महीने के चौथे शनिवार की छुट्टी
- 23 अगस्त (रविवार): बैंक की साप्ताहिक छुट्टी.
- 25 अगस्त (मंगलवार): मिलाद-उन-नबी, पहला ओणम और मिलाद-इ-शरीफ के कारण केरल और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
- 26 अगस्त (बुधवार): ईद-ए-मिलाद, बारावफात, मिलाद-उन-नबी और तिरुवोणम के अवसर पर दिल्ली, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, एमपी, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, केरल, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बैंक हॉलिडे रहेगा.
- 28 अगस्त (शुक्रवार): रक्षाबंधन के अवसर पर गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और केरल में बैंक बंद रहेंगे.
- 30 अगस्त (रविवार): बैंक की साप्ताहिक छुट्टी.
बता दें कि ऐसे सामान्य कामकाज के दिनों में बैंक ब्रांच ग्राहकों के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुली रहती है.हालांकि, अलग-अलग बैंकों की ब्रांच के हिसाब से टाइमिंग में थोड़ा अंतर हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं