विज्ञापन

Bank Holiday on Ram Navami: रामनवमी पर बंद रहेंगे बैंक, कहां कब है छुट्टी? नोट कर लीजिए नहीं तो लग सकता है 4 दिन का चक्‍कर!

Bank Holiday on Ram Navami in Your State: रामनवमी इस महीने की 26 तारीख को भी है और 27 को भी. ऐसे में कुछ राज्‍यों में 26 मार्च को रामनवमी की छुट्टी के चलते बैंक बंद रहेंगे, तो कुछ राज्‍यों में 27 मार्च को रामनवमी पर बैंक बंद रहेंगे. 

Bank Holiday on Ram Navami: रामनवमी पर बंद रहेंगे बैंक, कहां कब है छुट्टी? नोट कर लीजिए नहीं तो लग सकता है 4 दिन का चक्‍कर!
Bank Holiday on Ram Navami: कुछ राज्‍यों में 26 मार्च तो कुछ राज्‍यों में 27 मार्च को रामनवमी पर बैंक बंद रहेंगे. 

Bank to be Close on Ram Navami Holiday: यूं तो कोई भी वर्ष या कैलेंडर जनवरी से शुरू होता है और दिसंबर में खत्‍म होता है, इसलिए इसे कैलेंडर ईयर (Calender year) भी कहा जाता है. ठीक बात है, लेकिन वित्त वर्ष के लिहाज से देखें तो ये अप्रैल से शुरू होता है और मार्च में खत्‍म होता है. और इसलिए बैंक से जुड़े कामों या फिर दूसरे फाइनेंशियल कामों के लिए मार्च का महीना महत्‍वपूर्ण होता है. हालांकि इस महीने छुट्टियां भी खूब होती हैं. गुड़ी पड़वा, होली, ईद, नवरोज, सरहुल, रामनवमी... कई सारे पर्व-त्‍यौहार इसी महीने होते हैं. अब देखिए न, ईद की छुट्टियां बीती और अब आगे रामनवमी की छुट्टी है. अब बड़ा सवाल ये है कि आपके शहर या आपके राज्‍य में रामनवमी (Ram Navami Bank Holiday in Your City) की छुट्टी किस तारीख को है, बैंक किस दिन बंद रहेंगे. 

दरअसल, कई बार होता ये है कि एक ही पर्व या त्‍यौहार के लिए अलग-अलग राज्‍यों, शहरों में अलग-अलग दिन बैंक बंद रहते हैं. कहीं एक दिन पहले तो कहीं एक दिन बाद भी बैंक बंद हो सकते हैं. और रामनवमी में भी ऐसा ही हो रहा है. रामनवमी इस महीने की 26 तारीख को भी है और 27 को भी. ऐसे में कुछ राज्‍यों में 26 मार्च को रामनवमी की छुट्टी के चलते बैंक बंद रहेंगे, तो कुछ राज्‍यों में 27 मार्च को रामनवमी पर बैंक बंद रहेंगे. 

कहां किस दिन बंद रहेंगे बैंक? 

मार्च के आखिरी हफ्ते में पड़ने वाली राम नवमी के चलते अलग-अलग शहरों या राज्‍यों में अलग-अलग दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. RBI की बैंक हॉलीडे लिस्‍ट के मुताबिक, दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्‍ट्र, राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश समेत कई राज्‍यों में 26 मार्च को रामनवमी की छुट्टी है, इस तारीख को गुरुवार पड़ रहा है. तो इन राज्‍यों में गुरुवार, 26 मार्च को बैंक बंद रहेंगे. 

वहीं दूसरी ओर बिहार, ओडिशा और सिक्किम जैसे राज्यों में भी रामनवमी (चैते दशैं) की छु्ट्टी रहेगी. इन राज्‍यों में 27 मार्च को बैंक बंद रहेंगे. इस तारीख को  शुक्रवार पड़ रहा है. इसलिए इन राज्‍यों में शुक्रवार, 27 मार्च को बैंक बंद रहेंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

क्‍यों लग सकता है 4 दिन का चक्‍कर? 

26 मार्च और 27 मार्च की छुट्टी के बाद 28 मार्च को महीने का चौथा शनिवार है और RBI के नियमों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. इसलिए 28 मार्च को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद आता है, 29 मार्च, जो कि रविवार है. यानी वीकेंड के चलते देशभर में 29 मार्च को भी बैंक बंद रहेंगे. यानी अगर बैंक से जुड़े काम आपने समय रहते नहीं निपटाए तो आपको 4 दिन का चक्‍कर लग सकता है. 

30 मार्च को सोमवार पड़ता है. अगर किसी कारणवश आप बैंक से जुड़े काम आपको 30 मार्च को निपटाने होंगे. उस दिन बैंकों में काफी भीड़ हो सकती है. क्‍योंकि बैंक लंबी छुट्टी के बाद खुलेंगे. और बड़ी बात ये है कि 30 मार्च, सोमवार के बाद 31 मार्च, मंगलवार को एक बार फिर बैंक बंद रहेंगे. जी हां, उस दिन महावीर जयंती है. इसलिए दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्‍ट्र समेत कई राज्‍यों में बैंक बंद रहेंगे. कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी. 

किन कामों के लिए बैंक जाना जरूरी? 

डिजिटल बैंकिंग के जमाने में बहुत सारे काम ऑनलाइन हो जाते हैं, लेकिन कुछ कामों के लिए बैंक जाना जरूरी होता है. अब जैसे कि आपको या परिवार के किसी अन्‍य सदस्‍य को बैंक अकाउंट खुलवाना हो,  अपना पासबुक अपडेट करवाना हो, DD यानी डिमांड ड्राफ्ट बनवाना, लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना हो, लोन या दूसरे काम के लिए बैंक मैनेजर या अन्‍य अधिकारी-कर्मचारी से मिलने के लिए भी बैंक जाना होता है.

बाकी तो डिजिटल बैंकिंग के जमाने में बैंक से जुड़े ढेरों काम अब ऑनलाइन होने लगे हैं. जैसे कि कैश निकालने के लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं, एटीएम गए और निकाल लिया. वहीं पैसे भेजने या अन्‍य किसी तरह के ट्रांजैक्‍शन के लिए आपके पास यूपीआई और फोन बैंकिंग का विकल्‍प है. RTGS, IMPS और NEFT भी मोबाइल बैंकिंग से हो जाता है. 

ये भी पढ़ें: 

Fruits Vegetables Prices: दिल्‍ली-नोएडा में फलों के दाम बढ़े, क्‍या सब्जियां भी होंगी महंगी? जानिए मंडी से अपडेट

PNG Boom: इंक्‍वायरी 300% बढी, 45,000 नए कनेक्‍शन का प्‍लान! LPG की किल्लत में PNG की ओर दौड़े कंज्‍यूमर्स,  IGL-GAIL ने बताया रोडमैप 

ईरान तेल ही नहीं, दूध का भी धुरंधर! ठन जाए तो थम जाएंगे UAE समेत इन 4 देशों के डेयरी-बेकरी बाजार

रेलवे रनिंग स्टाफ को बड़ा तोहफा, 50% DA के बाद अब 25% KMA अलाउंस बढ़ोतरी को मंजूरी, चार्ट में देखें कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

5 करोड़ लगाए, 42 दिन में 35 करोड़ कमाए! गृह मंत्री अमित शाह ने बताया वो फॉर्मूला, जिसने 20 हजार लोगों को दिया रोजगार

तेल-गैस ही नहीं, 'खजूर' का भी 'बादशाह' है ईरान, रमजान के बीच जानिए 70 देशों में फैले 1700 करोड़ के मीठे साम्राज्‍य की कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com