Bank Open or Close Today: सोमवार से शुक्रवार तक, लगातार 5 दिन की भागदौड़ और दिमागी कसरत के बाद शनिवार-रविवार थोड़ा सुकून तो लेकर आता ही है. शनिवार को लाखों लोगों को ऑफिस तो नहीं जाना, पर दूसरे जरूरी काम तो निबटाने होंगे न! जैसे कि बैंक से जुड़े काम. ऐसी जरूरत वाले आप अकेले व्यक्ति नहीं हैं. बहुत सारे लोग सोमवार से शुक्रवार की जॉब या बिजनेस या दूसरे प्रोफेशन में व्यस्त रहते हैं और यही सोचते हैं कि बैंक से जुड़े काम, शनिवार को निपटा लिए जाएं. आपने भी शायद यही सोच रखा था.
अब दिक्कत ये है कि हर शनिवार को बैंक खुले नहीं होते या हर शनिवार को बैंक में छुट्टी नहीं होती. कुछ शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, कुछ शनिवार को बंद. आज बैंक खुला है या बंद, ये सवाल शनिवार के दिन अक्सर लोगों के मन में हो सकता है. तो फिर आइए यहां जान लीजिए आज बैंक खुला है या बंद.
कई कामों के लिए बैंक जाना है जरूरी
भले ही डिजिटल बैंकिंग के इस दौर में कैश निकालना हो तो ATM है, पैसों के लेन-देन के लिए UPI, NEFT या मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन फिर भी कई कामों के लिए बैंक की शाखा जाना जरूरी हो जाता है. चाहे वो नया खाता खुलवाना हो, पासबुक अपडेट करवाना हो, डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाना हो या बैंक मैनेजर से लोन के सिलसिले में मिलना हो, ऐसे तमाम कामों के लिए बैंक की वर्किंग डे के बारे में जानना बेहद जरूरी है.
आज 16 मई को को आपके शहर में बैंक खुला है या बंद? | Is Today Bank Open or Close?
अगर आप आज यानी शनिवार, 16 मई को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत की बात है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की सार्वजनिक छुट्टियों वाली लिस्ट में आज की तारीख शामिल नहीं है. साथ ही RBI के नियमों के अनुसार, देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक पूरी तरह खुले होते हैं.
आज चूंकि महीने का तीसरा शनिवार है तो आज देशभर के ज्यादातर हिस्सों में बैंक खुले रहेंगे. कुछ राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों और छुट्टियों के कारण बैंक बंद रह सकते हैं.
कहां बंद रहेंगे बैंक? | Today Bank will be Close?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, आज महीने का तीसरा शनिवार होने के कारण सभी निजी और सरकारी बैंक खुले रहेंगे. हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि आज सिक्किम में 'राज्य दिवस' (State Day) मनाया जा रहा है, जिसके कारण पूरे राज्य में शारीरिक बैंकिंग सेवाएं (physical banking services) बंद रहेंगी और सभी बैंक बंद रहेंगे.
मई में आगे कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
- 26 मई, मंगलवार: 26 मई को काजी नजरुल इस्लाम की जयंती मनाई जाएगी, जिसके कारण इस दिन त्रिपुरा भर में बैंक बंद रहेंगे.
- 27 मई, बुधवार: 27 मई को ईद-उल-अधा (बकरीद या ईद-उल-जुहा) के त्योहार के मौके पर कुछ राज्यों को छोड़कर पूरे भारत में बैंकों की छुट्टी रहेगी. जिन राज्यों में इस दिन बैंक खुले रहेंगे, उनमें कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा और बिहार शामिल हैं.
- 28 मई, गुरुवार: महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, गोवा और बिहार में बकरीद के उपलक्ष्य में 28 मई को बैंक बंद रहेंगे.
बैंकों के बंद होने से आम ग्राहकों के बैंकिंग से जुड़े कुछ काम प्रभावित होते हैं. इसलिए, ग्राहकों को अक्सर सलाह दी जाती है कि वे अपने क्षेत्र के बैंक की छुट्टियों की सूची जरूर देख लें ताकि उनके लेन-देन और बैंकिंग काम बिना किसी रुकावट के आसानी से पूरे हो सकें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं