विज्ञापन

Bank Open or Close Today: आज 9 मई, शनिवार को बंगाल में छुट्टी! जानिए आपके शहर में आज बैंक खुला है या बंद

Today Bank Open or Closed on 9 May Saturday: आज 9 मई महीने का दूसरा शनिवार है, इसलिए देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में आप अगर अपने बैंकिंग कार्य निपटाने के लिए ब्रांच जाने की सोच रहे हैं तो पहले ये खबर पढ़ लीजिए.

Bank Open or Close Today: आज 9 मई, शनिवार को बंगाल में छुट्टी! जानिए आपके शहर में आज बैंक खुला है या बंद
Bank Open or Close Today: आज 9 मई को आपके राज्‍य में बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लीजिए, नहीं तो मुश्किल होगी

Bank Open or Close Today: लो भई! सोमवार से शुक्रवार वाली 5 दिन की भागदौड़ भरी जिंदगी के बाद आज शनिवार है और ये थोड़े सुकून से बिताने वाला दिन है. हालांकि हफ्ते भर के कुछ पेंडिंग कामों को निपटाने का भी दिन है, जैसे कि बैंक से जुड़े काम. बहुत सारे लोगों के मन में यही सवाल होगा कि आज बैंक खुला है या बंद? शनिवार के दिन कन्फ्यूजन होना लाजिमी है क्योंकि बैंकों में हर शनिवार को कामकाज नहीं होता. डिजिटल बैंकिंग के इस दौर में भले ही बहुत सारे काम बिना बैंक गए ही हो जाते हैं. जैसे कि कैश निकालने के लिए ATM और पैसों के लेन-देन के लिए UPI, NEFT या मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. लेकिन बहुत सारे कामों के लिए बैंक जाना जरूरी हो जाता है.

किसी को नया बैंक अकाउंट खुलवाना हो, पासबुक अपडेट करवाना हो, DD यानी डिमांड ड्राफ्ट बनवाना हो, लोन लेने या फिर किसी अन्‍य काम के सिलसिले में बैंक मैनेजर से मिलना हो- इन तमाम कामों के लिए बैंक के वर्किंग डे और वर्किंग टाइमिंग के बारे में जानना जरूरी है. खासकर वैसे लोगों के लिए ये और जरूरी हो जाता है, जो सोमवार से शुक्रवार तक ऑफिस में व्यस्त रहते हैं और शनिवार को बैंक से जुड़े काम निपटाना चाहते हैं.

आज  8 मई को बैंक खुला है या बंद? | Is Today Bank Open or Not?

आप अगर आज यानी शनिवार, 9 मई को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए ये जरूरी खबर है. वैसे तो आज देश भर में किसी प्रमुख पर्व या त्योहार की छुट्टी नहीं है, लेकिन पश्चिम बंगाल में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी यानी बैंक बंद रहेंगे.

बात बाकी राज्‍यों की करें तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, देश के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक पूरी तरह खुले होते हैं, जबकि  दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं.

चूंकि आज 9 मई महीने का दूसरा शनिवार है, इसलिए देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में आप अगर अपने बैंकिंग कार्य निपटाने के लिए ब्रांच जाने की सोच रहे हैं तो रुक जाइए. आज आपको ब्रांच जाकर कोई फायदा नहीं होने वाला. आप बैंक पहुंचेंगे तो वहां ताला लटका मिल सकता है. 

बैंकों के लिए शनिवार के नियम 

  • पहला शनिवार: देशभर में बैंक खुले रहते हैं 
  • दूसरा शनिवार: देशभर के सभी बैंक बंद रहते हैं
  • तीसरा शनिवार: देशभर में सारे बैंक खुले रहेंगे.
  • चौथा शनिवार: देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.
Latest and Breaking News on NDTV

मई 2026 में कहां, कब-कब बंद रहेंगे बैंक? 

  1. 9 मई को दूसरे शनिवार के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  2. 10 मई: इस दिन रविवार को साप्‍ताहिक अवकाश की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे. 
  3. 16 मई को सिक्किम में ‘स्टेट डे' यानी सिक्किम दिवस के कारण वहां के बैंक बंद रहेंगे.
  4. 17 मई : इस दिन रविवार को साप्‍ताहिक अवकाश की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे.  
  5. 23 मई को महीने का चौथा शनिवार होने के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे. 
  6. 24 मई: इस दिन रविवार को साप्‍ताहिक अवकाश की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे.   
  7. 26 मई को काजी नजरूल इस्लाम की जयंती के मौके पर त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे.
  8. 27 मई को देश के ज्यादातर राज्यों में बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर बैंक बंद रहेंगे, हालांकि कुछ राज्यों में बैंक खुले रह सकते हैं. 
  9. 28 मई को महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, गोवा और बिहार जैसे राज्यों में बकरीद की छुट्टी रहेगी. 
  10. 31 मई: इस दिन रविवार को साप्‍ताहिक अवकाश की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे.  

जम्मू और श्रीनगर में 27 और 28 दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे. बैंक की शाखाएं बंद रहने पर या फिर ऐसे भी, ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप और ATM सेवाएं 24 घंटे चालू रहती हैं. ऐसे में डिजिटल ट्रांजैक्शन के जरिए आप अपने जरूरी काम बिना किसी रुकावट के निपटा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:  नोएडा@50: 1,000 करोड़ का ताज, MNCs, जापानी सिटी, US-दुबई की नजर! न्‍यू नोएडा में किधर आने वाली हैं कौन-सी कंपनियां?

लेखक के बारे में
img
निलेश कुमार
Senior Producer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Open Or Close, Bank Open Or Not Today, Bank Holiday May 2026, RBI Bank Holiday Calendar, Bank Holiday List 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com