विज्ञापन

Baba Vanga Prediction: 2026 में बड़ा संकट! सोने-चांदी पर बाबा वेंगा की भविष्‍यवाणी क्‍यों है चर्चा में?

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा के दावों से अलग मार्केट एनालिस्‍ट के मुताबिक, ग्‍लोबल जियो-पॉलिटिकल टेंशन और मजबूत औद्योगिक मांग के कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है.

Baba Vanga Prediction: 2026 में बड़ा संकट! सोने-चांदी पर बाबा वेंगा की भविष्‍यवाणी क्‍यों है चर्चा में?
Baba Vanga Predictions Gold Silver: सोने-चांदी पर बाबा वेंगा ने क्‍या भविष्‍यवाणी की थी

Baba Vanga Predictions on Gold, Silver: बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्‍यवाणी एक बार फिर चर्चा में है. दुनिया में चल रहे जियो-पॉलिटिकल टेंशन, इकोनॉमिक उथल-पुथल और कमोडिटी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच लोग बाबा वेंगा की भविष्‍यवाणी के बारे में चर्चा कर रहे हैं. दशकों पहले की गईं उनकी भविष्‍यवाणियों में से कुछ सही साबित हुई हैं और लोग इसलिए आज भी उनकी भविष्‍यवाणी को मौजूदा समय से जोड़कर देखते हैं. साल 2026 के लिए की गई उनकी भविष्‍यवाणियों के मुताबिक, वैश्विक अस्थिरता के बीच सोना, चांदी और तांबे (Gold, Silver, Copper Prices) जैसी कीमती धातुओं में निवेश बढ़ सकता है. ऐसा देखा भी जा रहा है कि लोग खुलकर इनमें निवेश कर रहे हैं. 

बाबा वेंगा की भविष्‍यवाणी में और क्‍या?

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, उन्‍होंने ऐसे समय की चेतावनी दी थी, जब दुनिया में कागजी करेंसी यानी रुपया, येन, डॉलर, युआन वगैरह अपनी वैल्‍यू खो देगी. इससे दुनियाभर में कैश लिक्विडिटी कम हो जाएगी. ऐसे में लोग बैंकों में रखे नोटों पर भरोसा करना कम कर देंगे. इसकी जगह लोग सोना, चांदी और अन्‍य कीमती धातुओं को सुरक्षित मानेंगे. सोना, चांदी और तांबा वगैरह को सबसे सुरक्षित भंडार माना जाएगा. उन्‍होंने संभावना जताई थी कि वैश्विक वित्तीय अस्थिरता के कारण सोना, चांदी और तांबे जैसी कीमती और औद्योगिक धातुओं में निवेश बढ़ सकता है. उनकी भविष्यवाणियां सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जाती हैं. हालांकि वो किसी इकोनॉमिक मॉडल पर आधारित नहीं है.  

क्‍या सच होगी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2026 के लिए बाबा वेंगा का पूर्वानुमान एक संभावित वित्तीय संकट का संकेत देता है, जो सोने और चांदी जैसी सुरक्षित संपत्तियों (safe-haven assets) की ओर निवेश को बढ़ावा दे सकता है. कुछ न्‍यूज रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया है कि संकट की स्थिति में कीमती धातुओं की कीमतें काफी ऊपर जा सकती हैं. जैसे कि सोने का भाव 2 लाख/10 ग्राम के पार हो सकता है. पिछले दिनों हमने चांदी की कीमत 4.20 लाख/किलो के पार जाते देखा है. 

डॉलर में उतार-चढ़ाव, वैश्विक कर्ज बढ़ने और शेयर बाजारों में मची उथल-पुथल के बीच कई लोगों का ऐसा मानना है कि बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में बताए गए आर्थिक तनाव उम्मीद से पहले ही सामने आ सकते हैं. हालांकि एक्‍सपर्ट्स उन भविष्‍यवाणियों को सच नहीं मानते. 

सोना, चांदी और तांबा की मौजूदा कीमतें 

आज 8 फरवरी, रविवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,078 रुपये/10 ग्राम के करीब है, वहीं चांदी की कीमत 2,44,929 रुपये/किलो हो गई है. अंतरराष्‍ट्रीय मार्केट में सोने का हाजिर भाव 5,088 डॉलर/औंस के करीब है. वहीं, घरेलू कमोडिटी मार्केट की बात करें तो  MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1,55,050 रुपये/10 ग्राम के करीब है, जबकि मार्च डिलीवरी वाली चांदी 2,49,499 रुपये/किलो के करीब है. फरवरी डिलीवरी वाला कॉपर यानी तांबे का भाव 1,242 रुपये/किलो के करीब चल रहा है.  

बाबा वेंगा के दावों से अलग मार्केट एनालिस्‍ट के मुताबिक, ग्‍लोबल जियो-पॉलिटिकल टेंशन और मजबूत औद्योगिक मांग के कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. कुछ एनालिस्‍ट मानते हैं कि इस साल के अंत तक सोना नया ऑल टाइम हाई बना सकता है. वहीं औद्योगिक मांग के चलते कॉपर भी डिमांड में रह सकता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baba Vanga, Baba Vanga Latest News, Baba Vanga 2026 Predictions, Gold And Silver Predictions 2026, Gold Silver Prices India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com