विज्ञापन

'भारत टैक्‍सी का किराया ज्‍यादा नहीं', अमित शाह बोले- निजी कंपनियां खुद घाटा सहकर कर रहीं खेल!

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुजरात में भारत टैक्सी की सर्विस लॉन्च करते हुए कहा कि प्राइवेट कंपनियां भारत टैक्स की हटाने के लिए अपने किराए को जानबूझकर कम कर रही हैं.

'भारत टैक्‍सी का किराया ज्‍यादा नहीं', अमित शाह बोले- निजी कंपनियां खुद घाटा सहकर कर रहीं खेल!
अमित शाह ने गुजरात के 14 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत की है.
ANI

कैब कंपनियों के मनमाने किराए और कैंसिलेशन की समस्या को देखते हुए सरकार ने भारत टैक्सी की शुरुआत की थी. इससे ग्राहकों के लिए तो सुविधा बढ़ गई पर कैब कंपनियों को मिलते जबरदस्त कॉम्पिटिशन से कहीं ना कहीं उनका मनमानी वाला मार्केट बिगड़ गया. लेकिन ये कंपनियां कहां शांत रहने वाली थीं. केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बताया कि इन कैब कंपनियों ने अपनी कीमतें कम करके भारत टैक्सी का तोड़ निकालने की कोशिश कर रही हैं..  

अमित शाह गुजरात में भारत टैक्सी की शुरुआत करने के लिए पहुंचे. इस प्रोग्राम में उन्होंने प्राइवेट कैब कंपनियों पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत टैक्सी को मार्केट से बाहर करने के लिए ये प्राइवेट कंपनियां खुद का घाटा सहकर जानबूझकर कम किराया ले रही हैं. 

घाटा सहकर कंपनियां कर रहीं कॉम्पिटिशन

अमित शाह ने उन खबरों को गलता बताया, जिनमें कहा जा रहा था कि भारत टैक्सी का किराया बहुता ज्यादा है. उन्होंने तस्वीर साफ करते हुए कहा कि खेल कुछ और ही चल रहा है. अमित शाह ने कहा, मुझे कुछ फोन आए और अखबारों में भी छपा कि भारत टैक्सी का किराया महंगा है. लेकिन असलियत ये है कि जहां भी भारत टैक्सी लॉन्च हो रही है, वहां दूसरी निजी कंपनियां अपना किराया कम कर रही हैं. यानी वो घाटा उठाने के लिए तैयार हैं.

500 शहरों तक पहुंचेगी भारत टैक्सी

अमित शाह ने बताया कि भारत टैक्सी के लिए प्लान बहुत बड़ा है. आने वाले 2 सालों के अंदर ही ये सर्विस देश के 500 से ज्यादा शहरों में मौजूद होगी. गुजरात में इस सर्विस का आगाज शानदार हुआ है, जहां पहले फेज में इसे अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, द्वारका, सोमनाथ और जामनगर के साथ राज्य के 14 शहरों में लॉन्च कर दिया है. उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही भारत टैक्सी की सर्विस बंद होंगी ये कंपनियां फिर से मनमाने तरीके से किराया लेना शुरू कर देंगी. हालांकि भारत में ये खेल नहीं चल पाएगा, क्योंकि यहां सहकारिता और दूसरों की भलाई करने की भावना सबसे बड़ी ताकत है.

भारत टैक्सी की खास बातें

  • ग्राहकों के लिए क्या खास

अमूमन देखा जाता है कि बारिश आते ही या ऑफिस के पीक ऑवर्स में प्राइवेट कैब कंपनियां किराया दोगुना कर देती हैं. लेकिन भारत टैक्सी में ऐसा नहीं है. ये सर्विस नो सर्ज प्राइसिंग के मॉडल पर काम कर रही है, यानी किराया स्टेबल ही रहेगा, चाहे कोई भी कंडीशन हो. साथ ही इस ऐप में यूजर्स कार के अलावा ऑटो और बाइक भी बुक कर सकते हैं.

  • ड्राइवर के नजरिये से फायदा

इस ऐप से जुड़ने वाले ड्राइवरों को सारथी नाम दिया है. भारत टैक्सी अपने सारथियों को सिर्फ कमाई ही नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा भी दे रही है. इफको-टोक्यो के जरिए ड्राइवरों को पर्सनल एक्सीडेंट और हेल्थ इंश्योरेंस कवर मिलेगा. साथ ही उनके लिए रिटायरमेंट सेविंग्स यानी पेंशन का इंतजाम भी किया जाएगा.

कमाई की बात करें तो इसका फॉर्मूला सीधा है, अगर 100 रुपये की कमाई होती है, तो 80 रुपये सीधे ड्राइवर के बैंक अकाउंट में जाएंगे. बाकी बचे 20 रुपये प्लेटफॉर्म के ऑपरेशन के लिए रखे जाएंगे, इस अमाउंट पर भी हक ड्राइवरों का ही होगा और मुनाफे का हिस्सा समय-समय पर उनके साथ शेयर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- 'इकॉनमी का इलेक्ट्रिफिकेशन', एनर्जी सेक्टर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अदाणी ग्रुप का मेगा प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharat Taxi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com