विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में अदाणी ग्रुप का बड़ा दांव, 2250 मेगावाट के पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

Adani Group को आंध्र प्रदेश में 2,250 मेगावाट गंडिकोटा-2 पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट की मंजूरी मिली. जानें कैसे यह प्रोजेक्ट ग्रीन एनर्जी, स्टोरेज और क्लीन इंफ्रा सेक्टर को मजबूती देगा.

आंध्र प्रदेश में अदाणी ग्रुप का बड़ा दांव, 2250 मेगावाट के पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
Adani Group के गंडिकोटा-2 प्रोजेक्ट से आंध्र प्रदेश की रिन्यूएबल एनर्जी बैलेंसिंग और स्टोरेज क्षमता मजबूत होगी.

अदाणी ग्रुप ने ग्रीन एनर्जी सेक्टर में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है.अदाणी ग्रुप को आंध्र प्रदेश में एक बड़े क्लीन एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी मिल गई है. यह प्रोजेक्ट राज्य के एनर्जी इंफ्रास्टक्चर  को मजबूत करने के साथ ग्रीन एनर्जी और इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकता है.

2,250 मेगावाट प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

आंध्र प्रदेश सरकार ने YSR कडप्पा जिले में 2,250 मेगावाट गंडिकोटा-2 पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट (PSP) को अदाणी हाइड्रो एनर्जी इलेवन लिमिटेड को आवंटित करने की मंजूरी दी है. यह प्रोजेक्ट देश के बड़े पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट्स में शामिल हो सकता है.

यह प्रोजेक्ट न सिर्फ राज्य की एनर्जी स्टोरेज क्षमता बढ़ाएगा, बल्कि अदाणी ग्रुप की क्लीन एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार रणनीति को भी मजबूत करेगा.

कहां बनेगा प्रोजेक्ट?

यह प्रोजेक्ट लॉर्ड बालाजी डोंथी कोना PSP पार्क में विकसित किया जाएगा. इसे अदाणी ग्रुप आंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी पॉलिसी 2024 के तहत तैयार करेगा.

राज्य को क्या होगा फायदा?

गंडिकोटा-2 प्रोजेक्ट से आंध्र प्रदेश की रिन्यूएबल एनर्जी बैलेंसिंग और स्टोरेज क्षमता मजबूत होगी. साथ ही यह ग्रीन हाइड्रोजन, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और AI-आधारित डेटा सेंटर जैसे तेजी से बढ़ते सेक्टर्स को सपोर्ट करेगा.

पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट क्यों है अहम?

पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट्स को क्लीन एनर्जी सिस्टम का अहम हिस्सा माना जाता है. यह अतिरिक्त सोलर और विंड पावर को स्टोर कर पीक डिमांड के दौरान ऊर्जा उपलब्ध कराने में मदद करते हैं.

सरकार ने पानी आवंटन को भी दी मंजूरी

प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने 29.20 MCM पानी एक बार शुरुआती भराव के लिए और 2.20 MCM हर साल एवापोरेशन लॉस के लिए गंडिकोटा रिजर्वायर से आवंटित करने की मंजूरी दी है.

72 महीने में पूरा होगा प्रोजेक्ट

गंडिकोटा-2 पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट को अगले 72 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. सरकार का कहना है कि तेज मंजूरी प्रक्रिया, पॉलिसी स्थिरता और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग की वजह से आंध्र प्रदेश बड़े एनर्जी इन्वेस्टमेंट आकर्षित कर रहा है.
 

ये भी पढ़ें-  Stock Market Crash: शेयर बाजार खुलते ही हुआ धड़ाम, सेंसेक्स 650 अंक टूटा, निफ्टी 23,400 के नीचे फिसला

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com