विज्ञापन

Stock Market Crash: शेयर बाजार खुलते ही हुआ धड़ाम, सेंसेक्स 650 अंक टूटा, निफ्टी 23,400 के नीचे फिसला

Stock Market Today: कमजोर ग्लोबल संकेत, पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव और निवेशकों की सतर्कता के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर दबाव दिखा, जबकि ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते नजर आए.

Stock Market Crash: शेयर बाजार खुलते ही हुआ धड़ाम, सेंसेक्स 650 अंक टूटा, निफ्टी 23,400 के नीचे फिसला
Stock Market News Today: ग्लोबल कमजोरी से शेयर बाजार दबाव में नजर आ रहा है.

Stock Market Today: आज बुधवार 20 मई को भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है. वैश्विक बाजारों से मिले बेहद कमजोर संकेतों और अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर बढ़ी अनिश्चितता के कारण घरेलू शेयर बाजार खुलते ही औंधे मुंह गिर गया. शुरुआती कारोबार में ही BSE Sensex 649.59 अंक (0.86%) की भारी गिरावट के साथ 74,551.26 के स्तर पर आ गया. वहीं, NSE Nifty 50 भी 199.70 अंक (0.85%) की बड़ी चपत खाते हुए 23,418.30 के स्तर पर आ गया.

शुरुआती कारोबार में बिकवाली बढ़ने से सेंसेक्स करीब 671 अंक तक टूटकर 74,529 के इंट्राडे लो पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी भी 220 अंक गिरकर 23,397 तक फिसला.इस चौतरफा बिकवाली के कारण बाजार खुलते ही निवेशकों के अरबों रुपये स्वाहा हो गए.

इन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा दबाव

बाजार में रियल्टी, मीडिया, केमिकल और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी दिखी.निफ्टी मीडिया करीब 1.9% टूटा, जबकि निफ्टी रियल्टी 1.6% से ज्यादा फिसला. इसके अलावा निफ्टी केमिकल्स, ऑटो, PSU बैंक, FMCG और सीमेंट सेक्टर भी लाल निशान में रहे.

इन दिग्गज शेयरों में बिकवाली

निफ्टी पैक में टाटा स्टील, BEL, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, JSW स्टील, ग्रासिम, ICICI बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे बड़े शेयर दबाव में रहे और टॉप लूजर्स में शामिल हुए.

ग्लोबल मार्केट और क्रूड  का असर

अमेरिका और एशियाई बाजारों से कमजोर संकेतों ने घरेलू बाजार का मूड बिगाड़ा. जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी गिरावट में कारोबार करते दिखे. वहीं अमेरिकी बाजार में भी पिछले सत्र में S&P 500 और Nasdaq कमजोरी के साथ बंद हुए थे.

हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में थोड़ी नरमी दिखी. ब्रेंट क्रूड करीब 110 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा. लेकिन पश्चिम एशिया तनाव के कारण क्रूड अब तक 50 प्रतिशत से ज्याद महंगा हो चुका है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, निफ्टी अभी भी अहम टेक्निकल लेवल्स के नीचे कारोबार कर रहा है, जिससे बाजार में फिलहाल कमजोरी का रुख बना हुआ है. निवेशकों की नजर अब ग्लोबल बॉन्ड यील्ड, जियोपॉलिटिकल हालात और विदेशी निवेशकों के रुख पर रहेगी.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BSE SENSEX, NIFTY 50, Stock Market Down, Stock Market Crash, Share Market Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com