देश के पावर सेक्टर में एक ऐतिहासिक छलांग लगाते हुए अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) देश की सबसे भरोसेमंद कंपनी के रूप में आगे निकल कर आई है. हाल ही में जारी CareEdge-ESG रेटिंग में, अदाणी ग्रीन एनर्जी ने 87.3 का शानदार स्कोर हासिल किया, जो भारत में केयरएज रेटेड सभी कंपनियों में अभी तक का सबसे ज्यादा स्कोर है. सेबी रजिस्टर्ज रेटिंग एजेंसी CareEdge-ESG ने कंपनी को 'CareEdge-ESG 1+' रेटिंग से नवाजा है. ये रेटिंग AGEL की पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दर्शाती है.

adani green energy tops careedge esg ratings
क्यों खास है ये उपलब्धि?
ये स्कोर केवल एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि ये उस दृढ़ निश्चय का सर्टिफिकेट है जिसके साथ अदाणी ग्रुप अपनी ऊर्जा और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा कर रहा है. CareEdge-ESG की रिपोर्ट के अनुसार, AGEL का प्रदर्शन कई बड़े पैमानों पर कमाल का रहा है. क्लाइमेट स्ट्रेटजी के साथ रिसोर्स स्टीवर्डशिप, पारदर्शिता, जैव विविधता और जीरो वेस्ट और वॉटर पॉजिटिव पर जिम्मेदारी के साथ ग्रुप आगे बढ़ रहा है.
'कंपनी ESG के नियमों का सही तरह से पालन करती है'
अदाणी ग्रीन एनर्जी के सीईओ आशीष खन्ना ने कहा कि कंपनी को सबसे ज्यादा ESG स्कोर मिलना इस बात का प्रमाण है कि वो पर्यावरण, समाज और अच्छे गवर्नेंस को बहुत गंभीरता से लेती है. इसका मतलब है कि कंपनी जिम्मेदार तरीके से आगे बढ़ने पर पूरा ध्यान दे रही है. उन्होंने बताया कि कंपनी ESG के नियमों का सही तरह से पालन करती है, जलवायु परिवर्तन से जुड़े खतरों को पहले ही समझने की कोशिश करती है और अपने निवेशकों, कर्मचारियों और समाज सभी के लिए लंबे समय तक फायदा पहुंचाने पर काम करती है.

adani green energy tops careedge esg ratings
ये सफलता केवल एक कंपनी तक सीमित नहीं है. ये पूरे अदाणी ग्रुप के विजन में आ रहे बड़े बदलाव को दर्शाती है. समूह अब अपने पोर्टफोलियो चाहे वो पोर्ट्स हों, लॉजिस्टिक्स हो या यूटिलिटी सभी में ESG (Environmental, Social, and Governance) को अपनी प्लानिंग का हिस्सा बना रहा है. रिस्क मैनेजमेंट से लेकर भविष्य के निवेश तक, अब हर फैसला स्थिरता के चश्मे से लिया जा रहा है.
निवेशकों के लिए बढ़ेगा आकर्षण
आज के दौर में वैश्विक निवेशक और बैंक उन्हीं कंपनियों पर भरोसा जता रहे हैं जिनका ESG रिकॉर्ड अच्छा है. CareEdge की ये '1+' रेटिंग AGEL के लिए सस्टेनेबल और ट्रांजिशन-लिंक्ड कैपिटल जुटाना आसान बना देगी. इससे कंपनी को अपनी भविष्य की मेगा रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं के लिए कम लागत पर फंडिंग मिलने की संभावना बढ़ गई है.
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं