विज्ञापन

अदाणी ग्रीन एनर्जी का दुनिया में बजा डंका, एक साल में रिकॉर्ड 5GW रिन्यूएबल कैपिसिटी जोड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, शेयरों में उछाल

Adani Group ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. अदाणी ग्रीन एनर्जी ने FY26 में 5,051 मेगावाट नई क्षमता जोड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. गुजरात के खावड़ा में पेरिस से 5 गुना बड़ा प्लांट तैयार हो रहा है.

अदाणी ग्रीन एनर्जी का दुनिया में बजा डंका, एक साल में रिकॉर्ड 5GW रिन्यूएबल कैपिसिटी जोड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, शेयरों में उछाल
Adani Green Energy Share price: अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर  ₹39.40 (4.88%) की बढ़त के साथ ₹846.30 पर पहुंच गया. 
नई दिल्ली:

भारत ने क्लीन एनर्जी की दुनिया में एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है. अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने वित्त वर्ष 2025-26 में 5,051 मेगावाट यानी 5 GW से ज्यादा नई बिजली क्षमता जोड़कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. चीन को छोड़ दें, तो दुनिया की किसी भी कंपनी ने एक साल में इतनी बड़ी मात्रा में नए सिरे से 'ग्रीनफील्ड' विस्तार नहीं किया है. इस उपलब्धि के साथ ही अदाणी ग्रीन अब 19.3 गीगावाट के साथ भारत की नंबर-1 रिन्यूएबल कंपनी बन गई है.

इस खबर के बाद आज शुरुआती कारोबार में अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) का शेयर  ₹39.40 (4.88%) की बढ़त के साथ ₹846.30 पर पहुंच गया. 

खावड़ा में बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा पावर प्लांट

अदाणी ग्रीन की इस कामयाबी का सबसे बड़ा केंद्र गुजरात के खावड़ा में स्थित बंजर जमीन है. यहां कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट बना रही है. यह प्रोजेक्ट 538 वर्ग किलोमीटर में फैला है, जो फ्रांस की राजधानी पेरिस से पांच गुना बड़ा है. कंपनी का लक्ष्य यहां 2029 तक 30 GW क्षमता तैयार करना है, जिसमें से 9.4 GW का काम पहले ही पूरा हो चुका है.

धूप और हवा से बनेगी रिकॉर्ड बिजली

इस साल जो 5 GW नई क्षमता जोड़ी गई है, उसमें सोलर और विंड एनर्जी का शानदार तालमेल है.

  • सोलर (Solar): 3,409 मेगावाट
  • विंड (Wind): 686 मेगावाट
  • हाइब्रिड (Wind-Solar): 956 मेगावाट
Latest and Breaking News on NDTV

खास बात यह है कि खावड़ा में बाइफेशियल सोलर मॉड्यूल जो दोनों तरफ से बिजली बनाते हैं और रोबोटिक क्लीनिंग सिस्टम का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे पानी की बर्बादी बिल्कुल नहीं होती.

बैटरी स्टोरेज में भी मारी बाजी

सिर्फ बिजली बनाना ही नहीं, उसे स्टोर करना भी जरूरी है. अदाणी ग्रीन ने खावड़ा में 1,376 मेगावाट घंटे (MWh) की 'बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम' (BESS) भी शुरू की है. यह दुनिया के सबसे बड़े सिंगल-लोकेशन बैटरी सेटअप में से एक है. इसे महज 8 महीने के रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है, जो ग्रिड को स्थिर रखने में मदद करेगा.

2030 तक 50 GW क्षमता हासिल करने का टारगेट

अदाणी ग्रीन के इस 19.3 GW के पूरे पोर्टफोलियो से हर साल लगभग 36 मिलियन टन कार्बन उत्सर्जन कम होगा. कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने कहा, "यह उपलब्धि भारत को ग्लोबल क्लीन एनर्जी मैप पर मजबूती से स्थापित करती है. हमारा लक्ष्य अब 2030 तक 50 GW क्षमता हासिल करना है."

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com