भारतीय डिफेंस सेक्टर में आज एक नया इतिहास रचा गया. अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) की डिफेंस यूनिट अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दक्षिण एशिया के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर मिसाइल इकोसिस्टम की नींव रख दी है. 2,500 करोड़ रुपये के इस बड़े निवेश वाले प्रोजेक्ट का शिलान्यास सीएम मोहन यादव ने रविवार को किया. इस प्रोजेक्ट के जरिए भारत की सैन्य ताकत और आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई ऊंचाई मिलेगी. कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के डायरेक्टर जीत अदाणी और अदाणी पोर्ट्स के एमडी करण अदाणी मौजूद रहे.
#WATCH | Shivpuri, Madhya Pradesh: Chief Minister Dr. Mohan Yadav, Union Minister Jyotiraditya Scindia, inaugurate and lay the foundation stone of various development projects worth Rs 211 crores.
— ANI (@ANI) July 5, 2026
(Source: ANI/Jan Sampark, Madhya Pradesh) pic.twitter.com/eC9jJD2HE6
5,000 नौकरियां और एमपी बनेगा डिफेंस हब
इस मेगा प्रोजेक्ट से मध्य प्रदेश में रोजगार की बहार आने वाली है. 2,500 करोड़ रुपये के इस निवेश से यहां 5,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी. इसके साथ ही, माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज के लिए नए मौके बनेंगे और प्रदेश को एक अहम डिफेंस हब के तौर पर उभरने में मदद मिलेगी.
इस प्रोजेक्ट से तेज होगी इंडस्ट्रियल ग्रोथ- सीएम मोहन यादव
इस ऐतिहासिक अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, ये ऐतिहासिक निवेश मध्य प्रदेश को स्ट्रैटेजिक मैन्युफैक्चरिंग का पसंदीदा डेस्टिनेशन बनाता है. ये भारत के स्वदेशी डिफेंस इकोसिस्टम को मजबूत करेगा, साथ ही इंडस्ट्रियल ग्रोथ को तेज करेगा और राज्य में ज्यादा से ज्यादा हाई-वैल्यू इन्वेस्टमेंट को लेकर आएगा."
मजबूत इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
वहीं, केंद्रीय मंत्री और गुना के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे क्षेत्र के लिए एक नया अध्याय बताते हुए कहा कि ये प्रोजेक्ट शिवपुरी और गुना क्षेत्र में अच्छी क्वालिटी के रोजगार के मौके पैदा करेगा और भविष्य के लिए एक मजबूत इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम बनाएगा."
एमपी में इस प्रोजक्ट का होना गर्व की बात- जीत अदाणी
अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के डायरेक्टर जीत अदाणी ने कहा: "आज एक बड़े और अहम प्रोजेक्ट की शुरुआत हो रही है. इस प्रोजेक्ट के जरिए मिसाइल बनाने के लिए जरूरी उपकरण, तकनीक और उत्पादन की सुविधाएं एक ही जगह पर मौजूद होंगी. इससे दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर का मिसाइल इकोसिस्टम तैयार होगा. मध्य प्रदेश में इस क्षमता का विकास होना गर्व की बात है, क्योंकि इससे भारत की आत्मनिर्भरता मुहिम को नई मजबूती मिलेगी."
ये निवेश ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत स्वदेशी मिसाइल बनाने के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है. अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और DRDO के सफल परीक्षणों के बाद कई आधुनिक मिसाइल सिस्टम अब प्रोडक्शन स्टेज में पहुंच रहे हैं. इनमें नेक्स्ट जेनरेशन एंटी-रेडिएशन मिसाइल (NGARM), रुद्रम-II, नेवल एंटी-शिप मिसाइल-शॉर्ट रेंज (NASM-SR), लॉन्ग-रेंज ग्लाइड बॉम्ब गौरव और टैक्टिकल ऑटोनॉमस रिकॉनिसेंस एंड अटैक सिस्टम (TARA) जैसे शानदार रक्षा सिस्टम शामिल हैं. ये प्रोजेक्ट भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करने के साथ देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- सिर्फ प्लांट-फैक्टरी नहीं, हम एमपी के भविष्य में निवेश कर रहे हैं: जीत अदाणी
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं