अदाणी कॉनेक्स की हैदराबाद साइट को ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल से हेल्थ और सेफ्टी ऑडिट में फाइव स्टार ग्रेड मिला है. अदाणी ग्रुप की डेटा सब्सिडियरी, अदाणी ग्रुप और EdgeConneX के बीच जॉइंट वेंचर है. अदाणी एंटरप्राइजेज ने बुधवार को एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसे ये ग्रेड कर्मचारियों की हेल्थ और सेफ्टी पॉलिसी, प्रोसेसेस और प्रैक्टिसिस के एक विस्तृत और मजबूत मूल्यांकन के बाद मिला है.
हेल्थ और सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम को लेकर सम्मान
बयान में कहा गया है कि अदाणी कॉनेक्स की हैदराबाद साइट भारत में पहला डेटा सेंटर है जिसे ये सम्मान मिला है. ये सम्मान कर्मचारियों के हेल्थ और सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम की ओर कंपनी की प्रतिबद्धता को दिखाता है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ग्रेडिंग के तहत करीब 60 कंपोनेंट्स का विस्तृत रिव्यू किया गया है. इसमें मुख्य हेल्थ और सेफ्टी मैनेजमेंट बेस्ट प्रैक्टिस इंडिकेटर्स पर परफॉर्मेंस देखी गई. अदाणी कॉनेक्स 1 गीगावॉट का डेटा सेंटर प्लेटफॉर्म बना रही है. इसमें रिन्यूएबल एनर्जी पर काम होगा. ये सेंटर हैदराबाद, चेन्नई, नोएडा और पुणे में बनाया जाएगा.
अदाणी कॉनेक्स के चीफ बिजनेस ऑफिसर संजय भूटानी ने कहा कि ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल की ओर से की गई फाइव स्टार ग्रेडिंग से हमें सुरक्षित कंस्ट्रक्शन साइट्स बनाने के अपने मिशन को आगे बढ़ाने के साथ एक बेहतर और बेस्ट इन क्लास कस्टमर एक्सपीरियंस डिलीवर करने में मदद मिलेगी.
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं