विज्ञापन

8th Pay Commission: सैलरी हाइक से लेकर महंगाई भत्ते तक, 8वें वेतन आयोग पर ये 5 सवाल करेंगे तस्वीर साफ!

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच हलचलें तेज हैं. जानिए किसे मिलेगा इसका फायदा, कितनी बढ़ेगी सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर क्या है अपडेट.

8th Pay Commission: सैलरी हाइक से लेकर महंगाई भत्ते तक, 8वें वेतन आयोग पर ये 5 सवाल करेंगे तस्वीर साफ!
8th Pay Commission Update: 8वां वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में हो सकती है भारी बढ़ोतरी

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन होल्डर्स का इंतजार 8वें वेतन आयोग के लिए लगातार जारी है. इस समय कर्मचारियों के मन में कई सवाल चल रहे होंगे, मसलन किसे सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा? सैलरी में कितना इजाफा होगा? पेंशन होल्डर्स को कैसे लाभ होगा? कब तक 8वां वेतन लागू हो जाएगा? ये वो सवाल हैं जिनके जवाब गूगल से लेकर सोशल मीडिया पर हर दिन कर्मचारी सर्च कर रहे हैं. चलिए इस खबर में हम कुछ तस्वीर क्लियर करने की कोशिश करते हैं. 

1. किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) का गठन होते ही इसका सीधा फायदा देश के करीब 48 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और 67 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को मिलेगा. इसमें रेलवे, डिफेंस, पोस्टल और दूसरे केंद्रीय विभागों के कर्मचारी शामिल हैं. जानकारों की मानें तो इस बार वेतन में बढ़ोतरी का पैमाना पिछले आयोगों के मुकाबले काफी अलग और फायदेमंद हो सकता है.

2. सैलरी में कितनी होगी बढ़ोतरी?

अभी के समय में 7वें वेतन आयोग के तहत मिनिमम सैलरी 18 हजार रुपये है. लेकिन 8वें वेतन आयोग के लागू होते ही इसमें बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स हैं कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 3.68 किया जा सकता है. अगर फिटमेंट फैक्टर 3.68 होता है, तो कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी सीधे 18 हजार रुपये से बढ़कर 26 हजार रुपये हो जाएगी.

8th Pay Commission Update: 8वां वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में हो सकती है भारी बढ़ोतरी

8th Pay Commission Update: 8वां वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में हो सकती है भारी बढ़ोतरी

3. पेंशनभोगियों के लिए क्या है खास?

सिर्फ कर्मचारी ही नहीं, बल्कि रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन में भी बड़ा बदलाव आ सकता है. सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव के साथ ही पेंशन की कैलकुलेशन नए पे-मैट्रिक्स के आधार पर की जाएगी, जिससे महीने की पेंशन में अच्छा खासा इजाफा हो सकता है. 

4. कब तक लागू होगा 8वां वेतन आयोग?

आमतौर पर केंद्र सरकार हर 10 साल में एक नया वेतन आयोग लागू करती है. 7वां वेतन आयोग 2016 में लागू हुआ था, इस लिहाज से 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) को जनवरी 2026 से लागू किया जाना चाहिए. हालांकि, कर्मचारी संगठन मांग कर रहे हैं कि सरकार जल्द ही इसके गठन की घोषणा करे, जिससे समय पर इसका फायदा मिल सके.

5. महंगाई भत्ते का क्या रोल?

फिलहाल कर्मचारी को 50% से ज्यादा महंगाई भत्ते मिल रहा है. नियमों के अनुसार, जब डीए एक सीमा को पार कर जाता है, तो नए वेतन आयोग की जरूरत महसूस होती है. 8वां वेतन आयोग आने के बाद भत्तों और एचआरए को भी नए सिरे से रिवाइज किया जाएगा. हालांकि सरकार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, लेकिन जिस तरह से रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उससे साफ है कि आने वाला समय सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छे दिन लेकर आने वाला है.

यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission Alert: 8वें वेतन आयोग के लिए ना कर देना ये गलती, नहीं तो हाथ मलते रह जाएंगे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com