विज्ञापन

लड़खड़ाती जुबान, कमजोर शरीर... विनोद कांबली का वीडियो देख भावुक हुए फैंस, बताई कैसी है तबीयत

भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने अस्पताल से एक वीडियो मैसेज शेयर कर शुभचिंतकों को भरोसा दिलाया है कि वह ठीक हैं.

लड़खड़ाती जुबान, कमजोर शरीर... विनोद कांबली का वीडियो देख भावुक हुए फैंस, बताई कैसी है तबीयत
विनोद कांबली
X (formerly Twitter)

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विनोद कांबली ने ठाणे के 'निदान सेंटर फॉर एल्डरली केयर' से एक वीडियो मैसेज शेयर किया. वीडियो के वायरल होते ही फैंस उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करने लगे. फैंस को चिंतित होते देख कांबली ने शुभचिंतकों को भरोसा दिलाया और उनके ठीक होने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी.

वीडियो में पूर्व मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज ने ठाणे सेंटर में अपनी मौजूदगी की पुष्टि की और वहां के माहौल और मेहमाननवाजी की तारीफ की. उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी अच्छी देखभाल की जा रही है और वहां के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया है.

वीडियो में क्या बोले कांबली?

कांबली ने वीडियो में कहा, 'मैं विनोद कांबली हूं, और मैं अभी 'निदान' में हूं. मुझे यहां बहुत अच्छी सुविधाएं मिली हैं, और मैं कहूंगा कि साफ-सफाई वगैरह, सब कुछ फर्स्ट क्लास है. यहां कहीं भी ऐसा नहीं लगता कि मैं घर पर नहीं हूं. मुझे यहां के लोगों से बहुत प्यार मिला है.' वीडियो के आखिर में उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद किया.

सेहत से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे कांबली

दरअसल, 52 वर्षीय खिलाड़ी को पिछले कुछ वर्षों में सेहत से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा है. 2013 में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी और उन्हें ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें यूरिनरी इन्फेक्शन, चलने-फिरने में दिक्कत और ब्रेन क्लॉट जैसी समस्याएं हुई थीं, जिससे स्ट्रोक और याददाश्त जाने का खतरा पैदा हो गया था. वीडियो में कांबली काफी कमजोर दिख रहे हैं और उन्हें चलने के लिए सहारे की जरूरत पड़ी. इसे देखकर कपिल देव और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज साथियों ने उन्हें रिहैबिलिटेशन (पुनर्वास) में मदद की पेशकश की थी.

कांबली का क्रिकेट करियर

कांबली भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने भारत के लिए 17 टेस्ट मैच खेले और 54.20 के शानदार औसत से 1,084 रन बनाए, जिसमें चार शतक शामिल हैं. उनके नाम सबसे तेजी से 1,000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी है. उन्होंने सिर्फ 14 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. वनडे मैचों की बात करें तो कांबली ने 104 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 32.59 की औसत से 2,477 रन बनाए; इसमें दो शतक और 14 अर्धशतक शामिल थे.

ये भी पढ़ें-  'गांव में कहते थे मेरी शादी नहीं होगी,' बरनिका ने तानों को बनाया ताकत, भारत के दिलाया ऐतिहासिक पदक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Vinod Kambli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com