विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2022

Union Budget 2022 Schedule : अलग-अलग होंगी लोकसभा-राज्यसभा की बैठकें, ये है बजट सत्र का कार्यक्रम

केंद्र सरकार के बजट सत्र में महज कुछ दिन बाकी रह गए हैं. कोविड के चलते इस बार भी सत्र में कोविड प्रोटोकॉल लागू रहेंगे. वहीं, संसद के दोनों सदनों की बैठकों की टाइमिंग भी अलग-अलग रखी गई है. आइए आपको संसद के बजट सत्र के शेड्यूल के बारे में जानकारी दे देते हैं.

Union Budget 2022 Schedule : अलग-अलग होंगी लोकसभा-राज्यसभा की बैठकें, ये है बजट सत्र का कार्यक्रम
Budget Session : 1 फरवरी को पेश हो रहा है बजट. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:
  • सबसे पहले बता दें कि बजट सत्र दो चरणों में संपन्न होगा. बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा है. इसकी शुरुआत हमेशा की तरह राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ होगी. सत्र का पहला भाग 11 फरवरी को खत्म होगा. इसके बाद बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से आरंभ होगा जो 8 अप्रैल तक चलेगा.
  • संसद के दोनों सदनों की बैठकों के टाइमिंग के बदलाव है. सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें दिन में अलग अलग समय पर आयोजित होंगी ताकि कोविड से संबंधित सामाजिक दूरी के नियमों का पालन हो सके.
  • बजट सत्र के पहले चरण के दौरान दोनों सदनों की बैठकें अलग-अलग समय पर पांच-पांच घंटे के लिए होंगी. लोकसभा की बैठक 1 फरवरी को सुबह 11 बजे होगी और उस दिन आम बजट पेश किया जाएगा. 2 फरवरी से लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी. बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तक होना है.
  • महामारी के मद्देनजर निचले सदन की बैठक के दौरान दोनों सदनों के चेंबर और दीर्घाओं का इस्तेमाल सदस्यों के बैठने के लिए किया जाएगा. राज्यसभा की कार्यवाही का वास्तविक समय क्या होगा, इसकी औपचारिक सूचना नहीं आई है. हालांकि  संभावना है कि इसकी बैठक सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक होगी.
  • बता दें कि साल 2020 का मानसून पहला ऐसा सत्र था जिस दौरान कोविड के चलते दोनों सदनों की बैठकें एक ही दिन में अलग अलग समय पर हुई थीं. पिछले साल के बजट सत्र के पहले चरण के दौरान भी यही व्यवस्था थी. बजट सत्र के दूसरे चरण और फिर मानसून सत्र तथा शीतकालीन सत्र के समय लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही पहले की तरह सामान्य समय से आरंभ हुईं.


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Budget 2022, Budget, Parliament Session
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com