9 years ago
समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आज आगरा में होगा. इस अधिवेशन में अखिलेश यादव के फिर से पार्टी अध्यक्ष चुने जाने की प्रबल संभावना है. गुजरात हाई कोर्ट आज जकिया जाफरी की उस याचिका पर अपना आदेश सुना सकता है जिसमें 2002 में गोधरा कांड के बाद हुए दंगों के संबंध में तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी और अन्य को विशेष जांच दल द्वारा दी गई क्लीन चिट को बरकरार रखने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी गई है. इन खबरों के साथ-साथ देश-दुनिया, बिज़नेस जगत और खेल की दुनिया में हो रही हर बड़ी गतिविधि के बारे में एक साथ एक ही पेज पर जानें.