8 years ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिंगापुर में महात्मा गांधी पट्टिका का अनावरण करेंगे. वे लिटिल इंडिया में भारतीय विरासत केंद्र का दौरा भी करेंगे. पीएम मोदी के तीन देशों के दौरे का यह आखिरी पड़ाव है. वहीं, मध्यप्रदेश में मंदसौर घटना की बरसी पर किसानों ने गांव बंद का आह्वान किया है. किसानों ने दस दिन का गांव बंद का ऐलान किया है. इस दौरान किसान फल, सब्जियां और दूध सहित तमामत उत्पाद शहर नहीं भेजेंगे. शुक्रवार को भी किसानों ने सड़कों पर सब्जियां फेंककर अपना विरोध प्रदर्शन किया. वहीं, उत्तर कोरिया के तानाशाह से डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात पर सहमति बन गई है. ऐसी खबरें हैं कि डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन की मुलाकात 12 जून को हो सकती है.