भारत और इंग्लैंड (INDvsENG) के बीच आज यानि रविवार को एजबेस्टन में वर्ल्ड कप 2019 का एक अहम मुकाबला होने जा रहा है. इस मैच में जीत के साथ भारत का सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ता साफ होगा. भारतीय टीम ने अबतक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 5 में शानदार जीत दर्ज की है. वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी आज रेडियो के माध्यम से इस साल की 'पहली मन की बात' करेंगे. यह दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम का पहला 'मन की बात' कार्यक्रम होगा, जो 11 बजे से शुरू होगा. इसके अलावा आकाश विजयवर्गीय को निगम के अधिकारी को बल्ले से मारने के मामले में भेपाल की विशेष अदालत से जमानत मिल गई है और वे आज रिहा हो सकते हैं. इससे पहले उन्हें सात जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. उधर मुंबई में अगले 24 से 48 घंटों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
India Vs England, World Cup 2019, Man Ki Baat, Narendra Modi, Akash Vijayvargiya, Monsoon, Mumbai Rain, Breaking News, Live News Updates