विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

India vs Pakistan, भारत बनाम पाकिस्‍तान: वर्ल्‍डकप 2019 (World Cup 2019)में आज 'महामुकाबले' का दिन है. टूर्नामेंट में आज विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम इंडिया ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (India vs Pakistan) का सामना कर रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पिछला मैच बारिश के कारण धुल गया था, लेकिन अब उसके सामने वो मुकाबला है, जिसका पूरे क्रिकेट जगत को बेसब्री से इंतजार रहता है. मैदान के अंदर और बाहर इस मुकाबले को लेकर दोनों देशों की सीमाओं के अंदर और सीमाओं के आसपास जबरदस्त रोमांच और उत्साह रहता है. मैच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है. भारत और पाकिस्‍तान सहित दुनियाभर के क्रिकेट फैंस दुआ कर रहे हैं बारिश इस मैच में रोड़ा नहीं बने और उन्‍हें दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच रोमांचक क्रिकेट देखने को मिले.

IND VS PAK LIVE Scorecard
IND VS PAK LIVE COMMENTARY
SEE MATCH GRAPHICS

उधर आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थिति को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है. वर्तमान संकेतों के अनुसार, जहां कुछ मंत्रियों को हटाए जाने या स्थानांतरित किए जाने की संभावना है, वहीं कुछ को पदोन्नत किया जा सकता है और मौजूदा रिक्त पदों को भरने के लिए लगभग आधा दर्जन नए लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. वहीं बात करें पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की हड़ताल की, तो आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में जारी गतिरोध के दूर होने के आसार नजर आने लगे हैं, आज इस तरफ सकारात्मक चर्चा हो सकती है. आंदोलन कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि वे प्रदर्शन खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत को तैयार हैं लेकिन मुलाकात की जगह वे बाद में तय करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Devendra Fadnavis To Expand Cabinet, Doctors Strike, Ind Vs Pak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com