विज्ञापन
7 years ago

उन्नाव रेप पीड़िता द्वारा लिखी गई चिट्ठी पर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता के परिजनों के 12 जुलाई को चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को लिखे पत्र पर संज्ञान लिया है. इसी पर सुनवाई होगी. राम जन्मभूमि- बाबरी मस्जिद जमीन विवाद को लेकर मध्यस्थता पैनल अपनी फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेगा. पैनल कोर्ट को बताएगा कि 31 जुलाई तक सभी पक्षों के बीच मध्यस्थता का क्या नतीजा निकला. इसके बाद शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ मामले की सुनवाई शुरू करेगी. सुप्रीम कोर्ट घर खरीदारों को जल्द घर दिलाने के लिए दाखिल याचिका पर सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में जेपी और अन्य बिल्डरों के होम बायर्स के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को 27 जुलाई तक प्लान तैयार करने का आदेश दिया था. महाराष्ट्र में आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस महाजनादेश यात्रा शुरू करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Unnao Rape Case, Parliament Session
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com