विज्ञापन
7 years ago

बीसीसीआई द्वारा लगाए गए आजीवन प्रतिबंध के खिलाफ तेज गेंदबाज एस श्रीसंत द्वारा दायर की गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को फैसला सुनाएगा. लोकसभा चुनाव को लेकर 21 विपक्षी पार्टियां द्वारा दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा. फ्री एंड फेयर चुनाव और पुख्ता व्यवस्था के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज ओडिशा के बारगढ़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले के बरसाना में आज विश्वप्रसिद्ध लट्ठमार होली का आयोजन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जाएगा. देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के सैलाब को संभालने के लिए शहर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है. बहुचर्चित चारा घोटाले के तीन मामलों में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
SriSanth, Supreme Court (SC), LoksabhaPolls 2019, BJP, Congrees, Narenda Modi, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com