विज्ञापन
7 years ago

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे जिसमें न्यूनतम आय योजना (न्याय) और स्वास्थ्य के अधिकार के साथ किसान की कर्ज माफी तथा दलितों एवं ओबोसी समुदायों के लिए कई प्रमुख वादे हो सकते हैं. पीएम नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के भवानीपटना में रैली को संबोधित करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी बिहार में अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरूआत मंगलवार को जमुई और गया लोकसभा क्षेत्र में जनसभाओं के संबोधन के साथ करेंगे. भाजपा के राज्य मुख्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री मंगलवार को दोपहर में जमुई में एक रैली को संबोधित करेंगे, जहां पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव और राज्य अध्यक्ष नित्यानंद राय भी उपस्थित रहेंगे. वहीं, आईपीएल 2019 में आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला होगा. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Supreme Court, Lok Sabha Election 2019, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com