8 years ago
नई दिल्ली:
नरेंद्र मोदी सरकार में केद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी( रालोसपा) मुखिया उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों एनडीए से नाराज चल रहे हैं. वह आज यानी शनिवार को बिहार की नीतीश सरकार के खिलाफ उपवास पर बैठ सकते हैं. खुद पार्टी की तरफ से ऐसा दावा किया गया है. उधर, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल में शनिवार को रथयात्रा निकालेंगे. हालांकि शुक्रवार को ही रथयात्रा आयोजन की तैयारी थी, मगर पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से अनुमति न मिलने और कोलकाता हाईकोर्ट की ओर से स्टे के चलते बीजेपी रथयात्रा नहीं निकाल सकी है। शुक्रवार को अमित शाह ने दावा किया था कि वह रथयात्रा निकालकर रहेंगे. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर भीमा-कोरेगांव केस मामले में महाराष्ट्र सरकार आज चार्जशीट पेश करेगी. वहीं भारतीय रेलवे की नई लग्जरी आईआरसीटीसी बुद्धिस्ट सर्किट ट्रेन चालू होगी. बोधगया, नालंदा, राजगीर से होकर गुजरेगी.जबकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है.