8 years ago
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में आज नामांकन का आखिरी दिन है. सभी दलों के साथ-साथ निर्दलिय उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का आज आखिरी दिन होगा. मध्यप्रदेश की तरह ही मिजोरम में भी आवेदन करने का आज आखिरी दिन होगा. वहीं इन सब के बीच उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस तेलंगाना चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की सूची भी आज जारी कर सकती है. इधर, कांग्रेस नोटंबदी के फैसले को दो साल पूरे होने पर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में है. देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...