- दिल्ली-NCR में AQI गंभीर स्तर पर पहुंच गया है और GRAP-3 पाबंदियां लागू की गई हैं
- GRAP-3 के तहत निर्माण कार्य, स्टोन क्रशर, माइनिंग, डीजल जनरेटर सेट और पेट्रोल-डीजल वाहनों पर रोक लगाई गई है
- 5वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद कर पढ़ाई ऑनलाइन मोड में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है
दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार खराब हो रही है. कई इलाकों में एक्यूआई 500 तक पहुंच गया है. ये गंभीर स्तर माना जाता है. इस बीच CAQM ने राजधानी में GRAP-3 की पाबंदियां लागू कर दी हैं. यह फैसला तब लिया गया जब दिल्ली का औसत AQI 382 तक पहुंच गया.
ग्रैप-3 401 से 450 के बीच एक्यूआई होने पर लागू होता है, जबकि चौथा चरण ग्रैप-4 एक्यूआई 450 से अधिक होने पर लागू किया जाता है.
GRAP-3 के तहत क्या-क्या पाबंदियां?
- गैर-जरूरी निर्माण और तोड़फोड़ के कामों पर पूरी तरह रोक. इसमें मिट्टी का काम, पाइलिंग, खुदाई और रेडी-मिक्स कंक्रीट (RMC) प्लांट का खुले में काम करना शामिल है.
- दिल्ली और आसपास के NCR जिलों में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाली चार-पहिया गाड़ियों के चलने पर रोक.
- निर्माण सामग्री (जैसे रेत और सीमेंट) के परिवहन पर रोक, खासकर कच्ची सड़कों पर.
- स्टोन क्रशर, माइनिंग और हॉट-मिक्स प्लांट को बंद रहेंगे, जो क्लीन फ्यूल का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं.
- डीजल जनरेटर सेट के इस्तेमाल पर रोक (आपातकालीन और जरूरी सेवाओं को छोड़कर).
- दिल्ली में आने वाली या वहां चलने वाली इंटर स्टेट डीजल बसों पर रोक.
- निजी कंपनियों के लिए सलाह कि वे वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए 'वर्क-फ्रॉम-होम' या 'हाइब्रिड' मॉडल अपनाएं.
- छोटे बच्चों को जहरीली हवा से बचाने के लिए 5वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करना और पढ़ाई को ऑनलाइन मोड में शिफ्ट करना.
किसे मिलेगी पाबंदियों से छूट
रेलवे, मेट्रो निर्माण, हवाई अड्डे, रक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी आवश्यक सार्वजनिक परियोजनाओं को, धूल और कचरा प्रबंधन के कड़े नियमों का पालन करते हुए, जारी रखने की अनुमति है.
अभी कहां कितना AQI? (शाम 4 बजे तक)
दिल्ली-382
अलीपुर- 427
आनंद विहार-311
अशोक विहार 344
आया नगर - 396
बवाना- 428
बुराड़ी- 404
चांदनी चौक- 403
डीटीयू- 445
द्वारका- 425
जहांगीरपुरी- 449
मुंडका- 438
नरेला- 425
पंजाबी बाग- 455
रोहिणी- 449
नोएडा- 303
ग्रेटर नोएडा- 316
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं