कांग्रेस पार्टी के नेता का चुनाव करने के लिए शनिवार को कांग्रेस की संसदीय दल की बैठक होगी. सोनिया गांधी और सभी कांग्रेस सांसद यहां मौजूद रहेंगे. यह मीटिंग संसद में सुबह 10.30 बजे होगी. वहीं कांग्रेस नेता राधाकृष्णा विखे पाटिल आज बीजेपी ज्वाइन करेंगे. इसके अलावा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. तृणमूल कांग्रेस के 6 विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. बीजेपी नेता राजनाथ सिंह सुबह 7.30 बजे युद्ध स्मारक जाएंगे और अमित शाह सुबह 11.30 बजे पदभार संभालेंगे. इसके अलावा लोकसभा चुनावों में मिली हार पर मंथन करने के लिए एनसीपी की मीटिंग होगी जिसमें विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति पर भी चर्चा होगी. 2019 ICC Cricket World Cup में आज शाम 3 बजे न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा और शाम 6 बजे अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला होगा.
इसके अलावा इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग ने आज रात इफ्तार खाने के लिए पाक पीएम इमरान खान को आमंत्रित किया है. मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के 6 बीएसपी विधायक मायावती से मिलेंगे. वहीं केरल सरकार आज से 1% बाढ़ उपकर लगाना शुरू कर देगी. इसके अलावा बेंगलुरु हवाई अड्डा लाउंज (घरेलू और इंटरनेशनल) नवीकरण के लिए आज से बंद होंगे. नो हेलमेट नो फ्यूल का नियम नोएडा में आज से लागू होगा. पर्यटकों के लिए रोहतांग दर्रा आज से खुल जाएगा और RBI ने ग्राहकों के लिए RTGS ट्रांसफर टाइमिंग को बढ़ा दिया है नया टाइम शाम 6 बजे है.