विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2019

खुद को 'बच्चा' बताने से बॉक्‍सर नीरज गोयत खफा, विजेंदर सिंह को दे डाली यह चुनौती...

Also Read in
खुद को 'बच्चा' बताने से बॉक्‍सर नीरज गोयत खफा, विजेंदर सिंह को दे डाली यह चुनौती...
विजेंदर सिंह ने पेशेवर मुक्केबाजी में पिछले दिनों अमेरिका के माइकल स्नाइडर को दी थी मात
  • अमेरिका के स्नाइडर को हराकर विजेंदर ने जीती 11वीं पेशेवर चैंपियनशिप
  • पाकिस्तान मूल के ब्रिटिश मुक्केबाज आमिर से मुकाबला करना चाहते हैं विजेंदर
  • कहा- वह इस समय बच्चों के साथ मुकाबला कर रहे हैं
नई दिल्ली:

पेशेवर मुक्केबाज नीरत गोयत (Neeraj Goyat) और विकास कृष्ण (Vikas Krishan)ने ओलिंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह (Vijender Singh) को चुनौती दी है. विजेंदर ने हाल ही में न्यू जर्सी में अमेरिका के माइकल स्नाइडर (Michael Snider) को मात दी थी और पेशेवर मुक्केबाजी में अपना लगातार 11वां मुकाबला जीता था. खिताब जीतने के बाद भारत लौटे विजेंदर ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि पाकिस्तान मूल के ब्रिटिश मुक्केबाज आमिर खान (Amir Khan) बच्चों से लड़ रहे हैं. विजेंदर ने कहा था, 'मैं तो तैयार हूं. आप उनसे बात कीजिए. वह इस समय बच्चों के साथ मुकाबला कर रहे हैं. आपने देखा हो तो उसने अभी किसी जूनियर मुक्केबाज को हराया है. नीरज गोयत से उसका मैच होना था लेकिन नीरज को चोट लग गई थी. नीरज हमसे जूनियर हैं. इसके बाद उसने किसी ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज के खिलाफ मुकाबला खेला था और उसे हराया था. मैंने पहले भी कहा था और अब भी बोल रहा हूं कि मैं तो तैयार हूं. आप मुझे बस यह बता दीजिए कि वो कब तैयार हैं.' विजेंदर ने यह बात सामान्‍य तौर पर कही थी लेकिन नीरज को खुद को जूनियर बताना रास नहीं आया. उन्‍होंने विजेंदर को मुकाबले की चुनौती दे डाली.

अमेरिका के माइक स्नाइडर को हराकर बॉक्सर विजेंदर सिंह ने लगातार 11वीं पेशेवर फाइट जीती

नीरज गोयत (Neeraj Goyat) को विजेंदर द्वारा उन्‍हें बच्चा और जूनियर बताने को लेकर प्रतिक्रिया देने में देर नहीं लगाई. उन्‍होंने विजेंदर (Vijender Singh) को ट्विटर पर चुनौती दे डाली. नीरज ने लिखा, 'विजेंदर आप मुझे बच्चा कह रहे हैं. मैं इकलौता भारतीय मुक्केबाज हूं जिसने विश्व विजेता को उसी के घर में मात दी. आप भी जानते हैं, वे मुक्केबाज चीन के कानसु हैं. मैं चाहता हूं कि आप विकास से और मैं आमिर से आने वाले नवंबर में मुकाबला करें. क्या आप तैयार हैं.'

BOXING: अमित पंघल ने एशियन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

विकास ने नीरज का समर्थन करते हुए ट्वीट किया, 'विजेंदर, नीरज और आमिर खान एक ही भार वर्ग के हैं. उन्हें मुकाबला करने देते हैं और हम दोनों इसी नवंबर में अंडर कार्ड मुकाबला करते हैं. आइए एक-दूसरे से रिंग में मिलते हैं.' नीरज ने साथ ही आमिर को भी चुनौती दी है. उनका पहला आमिर से मुकाबला होना था लेकिन वह चोटिल हो गए थे और इसी कारण आमिर के खिलाफ रिंग में नहीं उतर पाए थे. (इनपुटः IANS)

वीडियो: बॉक्‍सर विजेंदर सिंह से खास बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boxing, Vijender Singh Beniwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com