विज्ञापन

Udta Teer Box Office Collection Day 1: उड़ता तीर के आने से फ्राइडे को हुआ जेलर 2 को नुकसान, आयुष्मान-सारा की फिल्म ने की इतनी ओपनिंग

Udta Teer Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की उड़ता तीर ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की है. लेकिन इसका असर रजनीकांत की जेलर 2 के फ्राइडे कलेक्शन पर देखने को मिला है. 

Udta Teer Box Office Collection Day 1: उड़ता तीर के आने से फ्राइडे को हुआ जेलर 2 को नुकसान, आयुष्मान-सारा की फिल्म ने की इतनी ओपनिंग
Udta Teer Box Office Collection Day 1: उड़ता तीर की ओपनिंग पर जेलर 2 की कमाई हुई कम
Instagram
नई दिल्ली:

Udta Teer Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की उड़ता तीर 23 अक्टूबर को आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जो पिछले दो बार से पोस्टपोन हो रही थी. फिल्म की इंडिया पाकिस्तान की स्पाई कॉमेडी कहानी ने दर्शकों का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर फिल्म को मिक्स रिव्यू मिला. लेकिन इसकी कमाई उतनी नहीं हो पाई, जितनी की आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अन्य फिल्मों की तुलना में की जा रही थी. हालांकि उड़ता तीर के आते ही एक असर यह हुआ है कि फ्राइडे के कलेक्शन के मामले में रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर जेलर की नौंवे दिन की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. 

उड़ता तीर का पहले दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, उड़ता तीर ने पहले दिन भारत में 4 करोड़ 10 लाख की ओपनिंग की है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 4 करोड़ 83 लाख तक पहुंचा है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि उड़ता तीर एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी एक पाकिस्तानी जासूस की है, जिसकी भारत आकर याद्दाश्त खो जाती है. हालांकि उसे देशभक्ति तो याद है. लेकिन वह यह भूल गया है कि वह पाकिस्तानी का फौजी है. इस फिल्म के कॉन्सेप्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- 52 साल पुरानी फिल्म, किसी पुरुष सिंगर को नहीं मिला मौका, ओपी नैयर ने आशा भोसले से गवाए सारे गाने, रेखा-सुनील दत्त का सॉन्ग एवरग्रीन

जेलर 2 की कमाई में आई गिरावट

जेलर 2 के कलेक्शन की बात करें तो 9 दिनों में फिल्म ने भारत में 348 करोड़ 85 लाख का नेट कलेक्शन कर लिया है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 408 करोड़ 55 लाख हुआ है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 628 करोड़ 5 लाख हो गई है. हालांकि 8 दिनों के मुकाबले नौंवे दिन 26.7 प्रतिशत गिरावट के बाद रजनीकांत की फिल्म ने 14 करोड़ 50 लाख का कलेक्शन हासिल किया है, जो आठवें दिन 17 करोड़ 15 लाख तक थी. 

आयुष्मान खुराना की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्में

आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई हासिल नहीं कर पाई है. लेकिन आने वाले वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ सकती है. हालांकि ओपनिंग के मामले में आयुष्मान खुराना अपनी इन 5 फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक ओपनिंग डे पर करने में नाकामयाब साबित हुई है. 

थामा- 23 करोड़ ओपनिंग
ड्रीम गर्ल 2- 10.69 करोड़
बाला- 10.15 करोड़
ड्रीम गर्ल- 10.05 करोड़
शुभ मंगल ज्यादा सावधान- 9.55 करोड़ 

ये भी पढ़ें- सुहागिन ही नहीं अनमैरिड भी कर रही हैं करवाचौथ के 25 साल पुराने गाने पर डांस, सास और पति के प्यार को अलका, उदित, कविता, अमित, सोनू की आवाज में पिरोया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Udta Teer, Jailer 2, Box Office, Ayushman Khurrana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com