विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2019

BOXING: अमित पंघल ने एशियन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

BOXING: अमित पंघल ने एशियन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
स्वर्ण पदक जीतने वाले अमित पंघल
बैंकॉक:

भारत के अमित पंघल (52 किलोग्राम, Amit Panghal wins the Gold) ने शुक्रवार को यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता. पिछले वर्ष एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाले पंघल ने सर्वसम्मति से फाइनल मुकाबले में कोरिया के किम इनक्यू को मात दी. इस साल यह पंघल को दूसरा स्वर्ण पदक है. फाइनल में पहुंचने के लिए पंघल ने चीन के जियांगुआन हू को 4-1 से करारी शिकस्त दी थी.

इस टूर्नामेंट से पहले उन्होंने फरवरी में स्ट्रेंजा मैमोरियल टूर्नामेंट में स्वर्ण जीता था. इस साल 49 से 52 किलोग्राम भारवर्ग में शिफ्ट होने के बाद यह उनका पहला टूर्नामेंट था. 

यह भी पढ़ें: मैरीकॉम ने बताई एशियाई चैंपियनशिप से हटने की 'बड़ी वजह'

हालांकि, 49 किलोग्राम भारवर्ग में भारत को निराशा हाथ लगी और नेशनल चैम्पियन दीपक सिंह को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा.  उन्हें उज्बेकिस्तान के नोडिजरेन मिर्जामदेव ने मात दी. 

VIDEO: जब पिछले साल फ्रांस ने क्रोएशिया को हराकर फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता.

कविंदर सिंह बिश्ट को भी 56 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में एशियाई खेलों के मौजूदा चैम्पियन उज्बेकिस्तान के मिराजिज्बेक मिर्जाखालिलोव के खिलाफ हार झेलनी पड़ी.


 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boxing, Michael Gerard Mike Tyson
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com