मास्टर ब्लास्टर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जैसे ही संसद पहुंचे, मीडिया उन पर टूट पड़ा... खैर, बचते-बचाते जब वह राज्यसभा में दाखिल हुए, तो वहां हंगामा हो रहा था... उन्हें समझ ही नहीं आया, क्या हो रहा है... दर्शकों के शोरगुल के बीच चौके-छक्के लगाने वाले सचिन तेंदुलकर संसद के इस हंगामे में कुछ भी समझ नहीं पाए, क्योंकि यह उनका मैदान नहीं था... सांसदों की इस गुगली से बेहद परेशान होने के बाद उन्होंने अपनी बगल में बैठे उद्योगपति विजय माल्या से पूछा, यह क्या हो रहा है... अब माल्या उन्हें कितना समझा पाए, पता नहीं...
वैसे सारे समय सचिन की पत्नी अंजलि दर्शक दीर्घा में बैठी रहीं... सदन की कार्यवाही स्थगित होने पर राजीव शुक्ला सचिन को लेकर सेंट्रल हॉल में भी आए, और उनके साथ अभिनेत्री रेखा भी थीं...वैसे सचिन और रेखा के आसपास की सीटों पर बैठे थे, विजय माल्या और गीतकार जावेद अख्तर...
OPINION
This Article is From Aug 09, 2012
सांसदों की गुगली से 'बोल्ड' हुए सचिन...
दर्शकों के शोरगुल के बीच चौके-छक्के लगाने वाले सचिन तेंदुलकर को संसद के इस हंगामे में कुछ भी समझ नहीं आया, क्योंकि यह उनका मैदान नहीं था...
- नवंबर 20, 2014 15:19 pm IST
- Read Time: 1 min
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
First Day In Parliament, Sachin Tendulkar, सचिन तेंदुलकर, संसद में पहला दिन, CentralHallSe, सेंट्रल हॉल से