विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2018

बिहार में योग दिवस पर साथ-साथ दिखे पासवान-कुशवाहा, सरकारी आयोजन से नीतीश रहे नदारद

बिहार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नदारद दिखे.

बिहार में योग दिवस पर साथ-साथ दिखे पासवान-कुशवाहा, सरकारी आयोजन से नीतीश रहे नदारद
हाजीपुर में एक साथ योगा करते उपेंद्र कुशवाहा और रामविलास पासवान
  • सरकारी कार्यक्रम में नीतीश ने नहीं लिया भाग.
  • योग दिवस पर बीजेपी के कार्यक्रम से जदयू की दूरी.
  • उपेंद्र और पासवान साथ-साथ दिखे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: बिहार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नदारद दिखे. बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह सीएम नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर ही योगा किया. इस तरह से नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाजपा के योग कार्यक्रम, योग दिवस के प्रति सोच उऩकी सोच और सार्वजनिक जीवन में योग के प्रदर्शन में मतभेद की झलक साफ देखने को मिली. बता दें कि योग दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के दो विभाग स्वास्थ्य विभाग और युवा खेल संस्कृति विभाग ने आयोजन का भार उठाया, जिसके तहत अख़बारों में विज्ञापन देने से लेकर सरकारी योग कार्यक्रम के आयोजन तक शामिल थे. 

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले पीएम मोदी- योग ने दुनिया को 'इलनेस' से 'वेलनेस' का रास्ता दिखाया, 10 बड़ी बातें

दरअसल, सरकारी कार्यक्रम में जहां भाजपा और केवल उनकी पार्टी के समर्थक, नेता और कार्यकर्ता दिखे. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोजाना की तरह योग-अभ्यास अपने सरकारी आवास में ही किया. इतना ही नहीं, उनके मंत्रिमंडल या पार्टी के भी किसी नेता को पाटलिपुत्र कॉम्पलेक्स में आयोजित सरकार कार्यक्रम में भी नहीं देखा गया. हालांकि, राज्यपाल सत्यपाल मलिक, उपमुख्य मंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और अन्य भाजपा के नेता वहां मौजूद जरूर दिखे.

पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 55 हजार लोगों के साथ करेंगे योग 

वहीं, केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने साथ-साथ हाजीपुर में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में एक साथ भाग लिया. दोनों एक ही साथ बैठकर योग किया. बता दें कि हाजीपुर रामविलास पासवान का संसदीय क्षेत्र है. मगर इस मौके पर भी नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के बड़े नेता नदारद दिखे 

International Yoga Day 2018: सैंड आर्टिस्ट ने कुछ इस तरह मनाया योगा डे

मगर नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ गठबंधन में रहने के बावजूद अपने पुराने स्टैंड पर क़ायम रह कर अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक संदेश दिया है कि सरकार चलाने के मजबूरी के कारण वो अपने मूल विचार से समझौता नहीं करने वाले हैं. वहीं भाजपा के नेता भी मानते हैं कि बिहार में योग दिवस पर अगर मुख्यमंत्री ही दूर रहे तो आयोजन फीका हो जाता है.  

VIDEO: देहरादून में 55 हजार लोगों के साथ पीएम मोदी ने किया योग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com