विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड A के खिलाफ बल्ला गरजा, 155 रन कूटे, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे

Yashasvi Jaiswal ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट से पहले भारतीय टीम को खुशखबरी दी है. बता दें कि दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुआ है.

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड A के खिलाफ बल्ला गरजा, 155 रन कूटे, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे
Yashasvi Jaiswal का धमाका (IND A vs NZ A)
BCCI

Yashasvi Jaiswal Century: भारत  ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में  भारत के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक ठोक दिया है. बता दें कि भारत ए ने अपनी पहली पारी में ध्रुव जुरेल के 105 रनों की बदौलत 346 रन बनाए थे, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 424 रन बनाने का कमाल किया था और 78 रनों की बढ़त हासिल की थी. लेकिन दूसरी पारी में भारत ए के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की, जायसवाल के अलावा यश राठौड़ ने भी शानदार बल्लेबाजी कर कीवी गेंदबाजों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.  (LIVE SCORECARD)

बता दें कि जायसवाल ने पहले 119 गेंद पर अपना शतक पूरा किया था. इससे पहले जायसवाल पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे, पिछली 3 पारियों में जायसवाल ने 17, 5 और 0 रन बनाए थे लेकिन दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय बैटर ने शानदार बल्लेबाजी कर अपना शतक भी पूरा किया और 155 रन बनाकर नाबाद रहे, बता दें कि यह अनऑफिशियल टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हो गया है. 

भारत को नवंबर के आखिर में 2 टेस्ट मैच खेलना है, ऐसे में जायसवाल का इतनी बड़ी पारी खेलना भारत के लिए राहत की बात है. बता दें कि जायसवाल ने अपना शतक छक्का लगाकर पूरा किया था. भारत ए की दूसरी पारी में जायसवाल पूरे रिदम में नजर आए और पुराने रंग में बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका, जायसवाल ने 162 गेंद पर 155 रन बनाए हैं जिसमें 15 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. इसके अलावा 
यश राठौड़ ने भी शतक जमाया और 122 गेंद पर 100 रन बनाकर नाबाद रहे, यश राठौड़ ने अपनी पारी में 9 चौके लगाए.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रचा इतिहास रचा इतिहास

इसके अलावा जायसवाल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे कर लिए हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जायसवाल के नाम अबतक कुल 18 शतक दर्ज हो गए हैं. बता दें कि यशस्वी ने 5000 रन अपने 56वें फर्स्ट क्लास मैच की 102वीं पारी में बनाने में सफलता हासिल की है. 

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैच  खेलने हैं. टेस्ट सीरीज से पहले यशस्वी जायसवाल का शतक लगाना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है. 

यह भी पढ़ें | कोहली नंबर-3, गायकवाड़ नंबर-4, रोहित-गिल ओपनर, पहले ODI में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग-11

यह भी पढ़ें | पहले वनडे से पहले प्लेइंग-11 को लेकर शुभमन गिल का बड़ा संकेत, टॉप-4 बल्लेबाज तय, नंबर-5 और 6 पर होगा प्रयोग

यह भी पढ़ें | भारत-न्यूजीलैंड ODI, जानिए भारत में कितने बजे शुरू होगा मैच, FREE में कैसे देखें लाइव मुकाबला

यह भी पढ़ें | ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, खत्म हुआ 'बिग शो' का सुनहरा सफर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal, India A, New Zealand, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com