विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2018

नीतीश को तेजस्वी से क्यों कहना पड़ा; सुनो बाबू, अभी राजनीति में लंबा करियर है...

विधानसभा में तेजस्वी की लगातार टोकाटाकी पर नीतीश ने कहा- अगर आप इसी तरह बयान देते रहे सदन में तो माना जाएगा कि आपकी आकांक्षा है दंगा भड़काने की

नीतीश को तेजस्वी से क्यों कहना पड़ा; सुनो बाबू, अभी राजनीति में लंबा करियर है...
नीतीश कुमार ने विधानसभा में तेजस्वी के बार-बार टोकने पर आपा को दिया और करारा जवाब दिया.
  • नीतीश ने सदन में औरंगाबाद की स्थिति की जानकारी दी
  • तेजस्वी यादव सदन में निरंतर टोका-टाकी करते रहे
  • नीतीश ने कहा- अफवाहों को सदन में नहीं उभारा जाता
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: बिहार विधानसभा में सोमवार को बहुत कुछ ऐसा देखने को मिला जो पहले कभी नहीं देखा गया था. पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा उठाए गए सवालों पर अपना आप खोते दिखे. उन्होंने तेजस्वी से यह तक कह डाला कि ‘सुनो बाबू, अभी राजनीति में लंबा करियर है.‘

दरअसल राज्य के गृह विभाग के बजट पर जब सरकार का जवाब चल रहा था तब विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने राज्य के औरंगाबाद के हालत पर कुछ कहा. तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ''कुछ सीखिए, यही सब बात बोला जाता है सदन में.''

यह भी पढ़ें : सीएम नीतीश क्यों दे रहे हैं रामनवमी पर विधायकों को अपने इलाके में रहने की सलाह?

नीतीश जब औरंगाबाद की स्थिति की जानकारी दे रहे थे तब तेजस्वी के टोका-टाकी करने पर बोले कि ''सुन लो बाबू ,अफवाहों को सदन में नहीं उभारा जाता है.'' फिर तेजस्वी के टोकने पर नीतीश ने कहा कि ''इस तरह मुंह-मुंही बहस नहीं करते हैं.''

VIDEO : तेजस्वी यादव ने लगाया गंभीर आरोप

इस बीच उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के प्रॉम्प्ट करने पर नीतीश बोले ''कोई कर्फ़्यू नहीं, और कोई पुलिस फायरिंग नहीं हुआ है औरंगाबाद में.'' इसके बाद जब तेजस्वी नीतीश के जवाब से संतुष्ट नहीं दिखे और उन्होंने उठकर बोलना शुरू किया तो नीतीश ने आखिर कहा कि ''अगर आप इसी तरह बयान देते रहे सदन में तो माना जाएगा कि आपकी आकांक्षा है दंगा भड़काने की.''

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com