विज्ञापन

"हम सनातनी ह‍िंदू हैं", रोशन आनंद बोले- हमारे धर्म में क‍िसी को मारना नहीं स‍िखाया जाता

जेल से बाहर आने के बाद रोशन आनंद ने सनातन धर्म की खूब‍ियां ग‍िनाई. भाई प्रिंस यादव की मौत पर फूट-फूटकर रोए. 

"हम सनातनी ह‍िंदू हैं", रोशन आनंद बोले- हमारे धर्म में क‍िसी को मारना नहीं स‍िखाया जाता
रोशन आनंद ने कहा कि फैजल खान षडयंत्र करता है. (फोटो- एजेंसी)

पटना: प्रिंस यादव की मौत पर ज्ञान बिंदु कोच‍िंग के डायरेक्‍टर रोशन आनंद में गम और गुस्‍सा दोनों द‍िखा. उन्होंने कहा, "हम सनातनी ह‍िंदू हैं. हमारे धर्म में सत्‍यता और साधुता पढ़ाया जाता है, और मैं सत्‍य के साथ हूं. हमारे धर्म में क‍िसी को मारने के ल‍िए नहीं पढ़ाया जाता है. हम सत्‍य और अह‍िंसा के साथ है. सत्‍या-अह‍िंसा की लड़ाई लड़ेंगे." 

"मैंने जिगर का टुकड़ा खोया"

भाई प्रिंस की मौत पर रोशन आनंद ने कहा, "मैंने अपने ज‍िगर का टुकड़ा खोया है. मैंने वो खोया है, जो कोई नहीं लौटा सकता है." इतना बोलकर रोशन आनंद रोने लगे. आसपास खड़े लोगों ने ढांढस बंधाया.

"षडयंत्र करता है फैजल खान" 

उन्होंने कहा, "फैजल खान पढ़ाता नहीं है. सुबह से लेकर शाम तक षडयंत्र करता है. खान सर के सामने रोशन आनंद आगे बढ़ रहा था, इसील‍िए षडयंत्र रचकर इस तरह के घटना को अंजाम द‍िया गया है. पटना पुल‍िस को घटना की जांच-पड़ताल करना चाहिए. मैं पटना पुल‍िस का सहयोग करने के ल‍िए पूरी तरह से तैयार हूं. फैजल खान ने पुल‍िस का सहयोग नहीं क‍िया, फिर भी पटना पुल‍िस उसके साथ है."

"विद्यार्थियों को इमोशनली ब्लैकमेल करता है" 

रोशन आनंद ने कहा, "फैजल खान ब‍िहार के व‍िद्यार्थ‍ियों को इमोशनली ब्‍लैकमेल करता है. व‍िद्यार्थी इमोशन में बह जाता है. मैं र‍िक्‍वेस्ट करना चाहता हूं क‍ि भाई आप इमोशन में न बहें. आप इमोशनली ब्‍लैकमेल न हों.     

यह भी पढ़ें: देश के लिए इतना कुछ कर रहे... खान सर और रोशन आनंद व‍िवाद पर बोले 'फ‍िज‍िक्‍स वाला' के अलख पांडे 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Roshan Anand, Khan Sir, Sanatani Hindu, Khan Sir Coaching Centre, Patna Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com