पटना में खान सर और रोशन आनंद विवाद पर अलख पांडे खुलकर बोले. उन्होंने खान का सपोर्ट किया. उन्होंने खान सर के मुद्दे पर बोलने के लिए कहने वालों की लताड़ भी लगाई. अलख पांडे ने कहा कि इतने कमेंट आए कि सर, खान सर पर बोलिए. एक बात बताइए आपका भाई मुश्किल में होगा तो आप उसकी मदद करेंगे कि खड़े होकर वीडियो बनाएंगे.
"देश के लिए इतना कुछ कर रहा"
उन्होंने कहा, "एक इंसान देश के लिए इतना कुछ कर रहा है. यू-ट्यूब और सोशल मीडिया के माध्यम से पढ़ाकर शिक्षा इतनी सस्ती की. उस इंसान का कोई कर्तव्य नहीं बनता था कि बिहार में जाकर अस्पताल खोले और सस्ता इलाज करे, वो भी आप सभी के लिए किया. उसका परिणाम क्या मिलता है फैजल खान."
निष्पक्ष जांच की मांग की
अलख पांडे ने कहा, "पिछले दिनों मेरी खान सर से बात हो रही थी कि जो भी सच्चाई है सामने आए. निष्पक्ष जांच हो जाए और पुलिस आकर सच-सच बोल दे कि बात क्या है? कहीं कोई कमी निकल जाती है तो दे देना सजा. हम खान सर के साथ शुरू से अंत तक खड़े हैं."
"रोशन आनंद के भाई के साथ गलत हुआ"
उन्होंने कहा कि रोशन आनंद के भाई के साथ बहुत गलत हुआ. बहुत दुख की बात है. उसमें भी हम पुलिस और प्रशासन से निवेदन करेंगे कि जिसका भी नाम आए उसे फांसी पर लटका दिया जाए. उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई हो.
3 जून को रोशन आंनद गए थे जेल
2 जून को पटना में खान सर की कोचिंंग पर हमला हुआ था. खान सर ने ज्ञान बिंंदु कोचिंंग डायरेक्टर रोशन आनंद और उनके भाई प्रिंंस यादव पर हमले का आरोप लगाते हुए मुकदमा कराया था. इसके बाद 3 जून को पुलिस ने रोशन आनंद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. प्रिंस यादव नेपाल चला गया था. नेपाल में अपने दोस्तों के साथ होटल में रुका हुआ था, जहां पर उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी.
यह भी पढ़ें: जेल से बाहर आते ही रोशन आनंद ने बोला हमला, बोले- फैजल खान और कोल्ड स्टोरेज के मालिक ने भाई की हत्या करवाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं