विज्ञापन

विकास दुबे के बिकरू जैसे कांड की बिहार में धमकी, सीधे सीएम सम्राट को चुनौती से हड़कंप

खूंखार अपराधी द्वारा पुलिस और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को खुली चुनौती देने पर पुलिस भी एक्शन में है. अपराधी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

विकास दुबे के बिकरू जैसे कांड की बिहार में धमकी, सीधे सीएम सम्राट को चुनौती से हड़कंप
बिहार: विकास दुबे के बिकरू जैसे कांड की धमकी

बिहार में भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत का मामला गरमाया हुआ है. इसी बीच वैशाली में एक कुख्यात अपराधी द्वारा पुलिस और सरकार को खुली चुनौती दिए जाने के बाद हड़कंप मच गया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अपराधी ने उत्तर प्रदेश के चर्चित बिकरू कांड जैसी घटना को अंजाम देने की धमकी दी है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमा अलर्ट मोड में है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. एक बार फिर अपराधियों के बढ़ते मनोबल ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

जिले के कुख्यात अपराधी सर्वेश चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में वह पुलिस और सरकार को खुली चुनौती देते हुए बिकरू कांड जैसी घटना को अंजाम देने की धमकी देता दिखाई दे रहा है. इतना ही नहीं, वीडियो में आरोपी द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने की बात सामने आई है.

वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई. सर्वेश चौधरी कोई नया नाम नहीं है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ लूट, हत्या, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. बताया जाता है कि इससे पहले भी वह पुलिस टीम पर फायरिंग की घटना में शामिल रहा है.

पुलिस बोली- जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी

यही वजह है कि वायरल वीडियो के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही हैं. वैशाली के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर बेलसर थाना पुलिस और अन्य पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल वायरल वीडियो ने जिले में सनसनी फैला दी है. अब सबकी नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है कि खुलेआम चुनौती देने वाले इस कुख्यात अपराधी को कब तक कानून के शिकंजे में लाया जाता है.

यह भी पढे़ं-

मुजफ्फरपुर: फिर बरसीं गोलियां, चाचा पर किया हमला; 7 साल पहले भाई का भी हुआ था मर्डर

भरत तिवारी एनकाउंटर केस की होगी न्यायिक जांच, सवालों के बीच CM सम्राट चौधरी का ऐलान

लेखक के बारे में
img
कौशल किशोर पाठक
Contributor
कौशल किशोर पाठक, बिहार के वैशाली जिले से NDTV के लिए रिपोर्ट करते हैं. पिछले 23 वर्ष से NDTV के लिए काम कर रहे हैं. इससे पहले मुजफ्फरपुर जिला एवं वैशा... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Police Encounter, Police Encounter, Police Encounter Case, Vaishali News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com