विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2019

उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के सीएम पर साधा निशाना, कहा- 'ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको नीतीश ने ठगा नहीं'

उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को बीजेपी को आगाह किया कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार उसे धोखा देंगे और बीजेपी को इस 'धोखा नंबर 2' के लिए तैयार रहना चाहिए.

उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के सीएम पर साधा निशाना, कहा- 'ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको नीतीश ने ठगा नहीं'
  • उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना
  • कहा- ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको नीतीश ने ठगा नहीं
  • 'बीजेपी को इस 'धोखा नंबर 2' के लिए तैयार रहना चाहिए'
बिहार:

भाजपा की पूर्व सहयोगी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने रविवार को बीजेपी को आगाह किया कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) उसे धोखा देंगे और बीजेपी को इस 'धोखा नंबर 2' के लिए तैयार रहना चाहिए. कुशवाहा ने कहा, 'मैं भाजपा को बताना चाहता हूं कि नीतीश कुमार जनादेश का अपमान करने के लिए जाने जाते हैं. लोगों के जनादेश और गठबंधन के सहयोगियों को धोखा देना उनकी पुरानी आदत है. भाजपा को धोखा नंबर 2 के लिए तैयार रहना चाहिए.' उन्होंने कहा, 'ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको नीतीश ने ठगा नहीं.' उन्होंने कहा, 'यह कहावत जल्द ही सच में बदल जाएगी और इसलिए भाजपा को सतर्क रहना चाहिए. कुशवाहा ने लोकसभा चुनावों पर चर्चा करने के दौरान यह बातें कहीं. 

ये भी पढ़ें: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश कुमार बोले- गठबंधन में सब कुछ ठीक, मन में न रखें कोई भ्रम 

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अपने कैबिनेट में विस्तार किया था. बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने आठ नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी. नीतीश मंत्रिमंडल में नरेंद्र नारायण यादव, अशोक चौधरी, श्याम रजक, बीमा भारती, राम सेवक सिंह, लक्षमेश्वर राय, संजय झा और नीरज कुमार को शामिल किया गया था. जदयू ने केवल अपने कोटे से ही मंत्रिमंडल में मंत्रियों को शामिल किया था. इसमें जदयू के सहयोगी दल भाजपा को शामिल नहीं किया गया था. भाजपा के कोटे का एक पद खाली पड़ा था, लेकिन उसके बाद भी उसके एक भी मंत्री को शामिल नहीं किया गया. वहीं दूसरी ओर बिहार के उप मुख्यमंत्री और बिहार भाजपा अध्यक्ष सुशील मोदी ने इस पर सफाई दी थी. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'नीतीश कुमार ने भाजपा कोटे की खाली पड़ी मंत्री सीट को भरने को ऑफर दिया था. लेकिन भाजपा ने इसे भविष्य में भरने का फैसला किया है.' (इनपुट: भाषा)

VIDEO: उपेंद्र कुशवाहा ने दिया विवादित बयान.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Upendra Kushwaha, Nitish Kumar, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com