विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2022

यूपी-बिहार की पुलिस टीम ने 17 साल से फरार पूर्व विधायक को धर दबोचा, 25 हजार का था इनाम

पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘प्रारंभिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद राजन तिवारी को यूपी पुलिस के हवाले कर दिया गया है. हम बिहार में उनके खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी जुटा रहे हैं.’’

यूपी-बिहार की पुलिस टीम ने 17 साल से फरार पूर्व विधायक को धर दबोचा, 25 हजार का था इनाम
पूर्व विधायक राजन तिवारी रक्सौल से गिरफ्तार किया गया.
मोतिहारी (पूर्वी चंपारण):

उत्तर प्रदेश और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने पिछले 17 सालों से फरार चल रहे पूर्व विधायक राजन तिवारी को गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा पर पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल इलाके से गिरफ्तार किया. पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर कैंट और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने तिवारी को रक्सौल से धर दबोचा.

गोरखपुर पुलिस को पूर्वी चंपारण की गोविंदगंज विधानसभा सीट से विधायक रहे राजन तिवारी की 1998 में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी से संबंधित एक मामले में तलाश थी. तिवारी पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गैंगस्टर अधिनियम में मामला दर्ज किया गया था और वह पिछले 17 सालों से फरार थे.

पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘राजन तिवारी पर 25 हजार रुपये का इनाम था. प्रारंभिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया गया है. हम बिहार में तिवारी के खिलाफ दर्ज मामलों की भी जानकारी जुटा रहे हैं.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Police, UP Police, Former MLA Rajan Tiwari Arrested, Rajan Tiwari Was Absconding From 17 Years
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com