विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2019

पटना के आनंद कुमार पर बनी फिल्म 'सुपर 30' बिहार में हुई टैक्स फ्री

उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी फिल्म से हुए प्रभावित, सीएम नीतीश कुमार से बात करके फिल्म को कर मुक्त कराया

पटना के आनंद कुमार पर बनी फिल्म 'सुपर 30' बिहार में हुई टैक्स फ्री
फिल्म सुपर 30 बिहार में कर मुक्त कर दी गई है.
  • 16 जुलाई 2019 से पूरे बिहार में टैक्स फ्री करने का निर्णय
  • मंगलवार को फिल्म के हीरो ऋतिक रोशन पटना आएंगे
  • गरीब बच्चों के लिए मुफ्त कोचिंग 'सुपर थर्टी' चलाते हैं आनंद कुमार
पटना:

बिहार सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में फिल्म 'सुपर थर्टी' को टैक्स फ़्री करने का निर्णय लिया है. यह मंगलवार से प्रभावी होगा. इसकी घोषणा उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने एक ट्वीट कर की है.

सुशील मोदी ने यह फिल्म पहले ही दिन अपनी पत्नी के साथ देखी थी. उसके बाद फिल्म से प्रभावित होकर उन्होंने घोषणा की थी कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत कर जल्द से जल्द इस फिल्म को पूरे बिहार में टैक्स फ्री करेंगे. सोमवार की शाम को सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि गणितज्ञ आनंद कुमार की संस्था सुपर-30 पर केंद्रित हिंदी फिल्म "सुपर-30" को बिहार सरकार ने कल 16 जुलाई 2019 से पूरे बिहार में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है.

यह फिल्म पटना के आनंद कुमार पर बनाई गई है जो वर्षों से गरीब बच्चों को इंजीनियरिंग की संस्था में दाखिले के लिए कोचिंग देते हैं. वे एक मुफ्त कोचिंग 'सुपर थर्टी' चलाते हैं जिसकी देश विदेश में काफ़ी चर्चा है. आनंद कुमार पर इससे पहले कई किताबें भी लिखी गई हैं. कुछ फिल्मों में उनकी कहानी से प्रभावित होकर कैरेक्टर भी फिल्माए गए. लेकिन यह पहली बार है कि उन पर पूरी फिल्म बनी है.

फिल्म के हीरो ऋतिक रोशन कल पटना आ रहे हैं. वे आनंद कुमार के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Film Super 30, Super 30 Tax Free In Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com