विज्ञापन
This Article is From May 19, 2022

सलमान खान की Partner का क्यूट रोहन अब बन गया है हैंडसम हंक, लेटेस्ट फोटो में फैंस के लिए पहचानना हुआ मुश्किल

फिल्मों में क्यूट और नटखट से दिखने वाले अली हाजी अब 21 साल के हो गए हैं और उनकी लेटेस्ट फोटो को देखकर कोई नहीं कहेगा ये सलमान की फिल्म 'पार्टनर' का रोहन है.

सलमान खान की Partner का क्यूट रोहन अब बन गया है हैंडसम हंक, लेटेस्ट फोटो में फैंस के लिए पहचानना हुआ मुश्किल
सलमान खान की फिल्म 'पार्टनर' के रोहन अब हो गए हैं हैंडसम हंक
नई दिल्ली:

आमिर खान, काजोल, सलमान खान, सैफ अली खान और लारा दत्ता जैसे बड़े स्टार्स के फिल्मों में बेटे का रोल कर चुके एक्टर अली हाजी अब बड़े हो गए हैं. फिल्मों में क्यूट और नटखट से दिखने वाले अली हाजीअब 21 साल के हो गए हैं और उनकी लेटेस्ट फोटो को देखकर कोई नहीं कहेगा ये सलमान की फिल्म Partner का रोहन है. अली हाजी उन बाल कलाकारों में से हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया. एक्टिंग को अपना सब कुछ मानने वाले अली हाजी अपने बचपन को हमेशा दिल के करीब रखते हैं. 

अली हाजी ने 'फना',  'फैमिली', Partner और 'ता रा रम पम' जैसी फिल्मों में उम्दा अभिनय किया. वह कहते हैं कि उनके पास इन फिल्मों के बाद भी काफी काम आया, लेकिन उनके पैंरेंट्स ने काम के लिए मना कर दिया, क्योंकि उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करनी थी. दरअसल उनके पैरेंट्स चाहते थे कि उनके अच्छे मार्क्स आएं. अब अली हाजी ने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है और फिल्म इंडस्ट्री में वापस आ चुके हैं, लेकिन अब कैमरे के पीछे रहकर काम करना चाहते हैं.

अली हाजी ने कुछ समय पहले कहा था कि फिल्म प्रोडक्शन मेरा प्यार है, एक्टिंग नहीं. उन्होंने कहा था कि एक बच्चे के रूप में मैंने सेट पर काम किया, अब मेरा इंटरेस्ट ये जानने और समझने में है कि पर्दे के पीछे क्या चल रहा है. इसलिए मैंने मोशन पिक्चर के साथ काम करना शुरू किया. 11 साल की उम्र से वह फिल्म प्रोडक्शन में आना चाहते थे और 21 वर्षीय अली हाजी ने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है. उनके पास लेखकों, निर्देशकों, निर्माताओं की एक टीम है जो कन्टेंट तैयार करती है. 

Netflix की वेब सीरीज 'यह काली काली आंखें' की टीम से बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ali Haji Actor, Ali Haji Film Maker, Partner Movie Rohan Real Name, Kajol's Son In Movie Fanaa, Salman Khan, Partner Film Rohan, Salman Khan Film Partner, Ali Haji In Super 30, Ali Haji Age, Ali Haji Net Worth, Ali Haji Instagram, Ali Haji Father, Ali Haji Biography, Ali Haji Height
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com