केंद्रीय बजट (Union Budget) में इस बार बिहार (Bihar) को परियोजनाओं का तोहफा मिला है. सर्वाधिक राशि परियोजना पथ निर्माण विभाग को मिली है. इन परियोजनाओं का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि पहली बार बिहार में कोई एक्सप्रेस-वे (Expressway) का निर्माण संभव हो पाएगा. इन एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर श्रेय लेने की होड़ मची है.
विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल का दावा है कि यह परियोजना शुरू करने का फैसला तब लिया गया था जब तेजस्वी यादव पथ निर्माण मंत्री थे. तेजस्वी यादव ने तब केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करके इसे शुरू कराने का निर्णय लिया था. एक परियोजना पटना पूर्णिया की है जिसकी डीपीआर भी तैयार है.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है - ''हमारे कार्यकाल में स्वीकृत, प्रस्तावित, आवंटित, निर्धारित एवं क्रियाशील पुराने प्रॉजेक्ट्स तथा सड़क व पुल निर्माण, पर्यटन, उद्योग व एयरपोर्ट संचालन संबंधित योजनाओं की रीपैकेजिंग कर आज बजट में उसे विशेष पैकेज और विशेष सौगात का नाम देकर बिहार वासियों की आंखों में धूल झोंकी जा रही है.''
हमारे कार्यकाल में स्वीकृत, प्रस्तावित, आवंटित, निर्धारित एवं क्रियाशील पुराने प्रॉजेक्ट्स तथा सड़क व पुल निर्माण, पर्यटन, उद्योग व एयरपोर्ट संचालन संबंधित योजनाओं की रीपैकिजिंग कर आज बजट में उसे विशेष पैकेज और विशेष सौग़ात का नाम देकर बिहारवासियों की आँखों में धूल झोंका जा रहा… pic.twitter.com/VHr6SUQjGL
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 23, 2024
हालांकि बिहार में चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सब इस बात पर सहमत हैं कि इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने पर राज्य में, खासकर उत्तर पूर्व भाग के लोगों के जीवन पर काफी सकारात्मक असर होगा.
सबसे बड़ी बात है कि राजमार्ग निर्माण से संबंधित दो प्रोजेक्ट पटना - पूर्णिया और बक्सर - भागलपुर ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट होंगे. इसका मतलब इन जगहों को जोड़ने के लिए वर्तमान में जो हाईवे हैं उनसे अलग हाईवे होंगे. जैसे पटना से पूर्णिया जाने के लिए वर्तमान में दो प्रमुख रास्ते हैं एक पुराना राजमार्ग जो वर्तमान में पटना से मोकामा, बेगूसराय, खगड़िया होकर पूर्णिया जाता है और दूसरा पटना से मुजफ्फरपुर से ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर से दरभंगा, मधुबनी जिला, सुपौल जिला, अरिरया होते हुए पूर्णिया जाता है.
नए एक्सप्रेस-वे के डीपीआर के अनुसार अब पटना के रिंग रोड से वैशाली के बिदूपुर होते हुए समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा जिले से गुजरकर पूर्णिया तक की दूरी मात्र 200 किलोमीटर हो जाएगी जबकि वर्तमान में यह 300 किलोमीटर की दूरी है. समय भी चार घंटे से अधिक नहीं लगेगा.
गंगा पथ का विस्तार संभवबक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे का नया रास्ता कहां से होगा, यह तय नहीं है क्योंकि बजट में घोषणा के बाद इसका डीपीआर बनाया जाएगा. पटना में जो गंगा पथ बना है, जिसे मरीन ड्राइव के नाम से जाना जाता है वह वर्तमान में दीघा से दीदारगंज तक है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दिली इच्छा रही है कि उसे मोकामा तक ले जाया जाए और दीघा से कोइलवर तक इसका विस्तार हो. तो इसी गंगा पथ का विस्तार एक तरफ बक्सर और दूसरी तरफ भागलपुर तक किया जा सकता है.
वर्तमान में बक्सर से पटना तक के रास्ते में कोइलवर तक चार लेन का हाईवे है. फिर पटना से मोकामा और वहां से मुंगेर सुल्तानगंज के रास्ते या खगड़िया, नौगछीया से विक्रमशिला सेतु के रास्ते भागलपुर जाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें -
बजट में बिहार के लिए बहार है, विनर बस नीतीशे कुमार हैं
3 नए एक्सप्रेस-वे, इंफ्रा से लेकर टूरिज्म तक....बजट से बिहार को क्या-क्या मिला?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं