विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2018

दरभंगा हत्याकांड: गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय के आरोपों पर तेजस्‍वी यादव ने किया नीतीश कुमार से ये सवाल

बिहार के दरभंगा में एक व्यक्ति की गला काट कर हत्या करने के मामले में उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने स्थानीय प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर इसे ज़मीन विवाद का परिणाम बताया था.

दरभंगा हत्याकांड: गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय के आरोपों पर तेजस्‍वी यादव ने किया नीतीश कुमार से ये सवाल
नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव (फाइल फोटो)
  • दरभंगा में एक व्यक्ति की गला काट कर हत्या करने का मामला
  • सुशील मोदी ने इसे मामले को ज़मीन विवाद बताया था
  • गिरिराज और नित्यानंद राय ने कहा था कि ये ग़लत है
पटना: बिहार के दरभंगा में एक व्यक्ति की गला काट कर हत्या करने के मामले में उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने स्थानीय प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर इसे ज़मीन विवाद का परिणाम बताया था. इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय का कहना है कि ये ग़लत है और हत्या पार्टी की रंजिश का परिणाम है. इस तरह से बिहार बीजेपी के ही वरिष्‍ठ नेता पुलिस और उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी के दावों को खारिज किया. इस पर आरजेडी के नेता तेजस्‍वी यादव ने ट्वीट करके नीतीश कुमार से सवाल किया है. 

यह भी पढ़ें: दरभंगा हत्या मामले पर कीर्ति आजाद ने अमित शाह पर बोला हमला, BJP को दी यह नसीहत
  तेजस्वी यादव का ट्वीट में कहा है कि नीतीश कुमार बिहार के सीएम ही नहीं गृहमंत्री भी है. वो बताए क्या वो गिरिराज सिंह और बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय के पुलिस द्वारा सरकार को गुमराह करने के आरोप को सही ठहराते है? उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी सरकार का बचाव करते है और केंद्रीय मंत्री व अध्यक्ष सरकार पर हमला. क्या है ये? इससे पहले शनिवार को दरभंगा पहुंचे बिहार बीजेपी के अध्‍यक्ष नित्‍यानंद राय ने पत्रकारों से कहा, 'यह विवाद जो बढ़ गया और हत्‍या तक पहुंच गया, इसके पीछे यही कारण है कि इस चौक का नाम मोदी चौक रखा गया.

आपको बता दें कि करीब 50 लोगों के झुंड ने 60 वर्षीय रामचंद्र यादव के घर पर हमला कर दिया और जब वो बीच-बचाव की कोशिश कर रहे थे तो उनकी हत्‍या कर दी. रामंच्रद यादव के बेटे तेज नारायण का कहना है ये सब केवल उस चौक का नाम प्राधनमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने के कारण हुआ है. तेज नारायण ने दावा किया कि इसमें विपक्षी राष्‍ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता शामिल हैं. जिला पुलिस ने बताया कि मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. लेकिन साथ ही पुलिस ने कहा कि पीड़ित के परिवार द्वारा चौक का नाम पीए मोदी के नाम पर रखे जाने को सारे विवाद की वजह बताना केवल पब्लिसिटी स्‍टंट है. उप मुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी ऐसा ही कुछ शुक्रवार की रात ट्वीट किया था.

यह भी पढ़ें: दरभंगा में 'मोदी चौक' की वजह से नहीं हुई BJP नेता के पिता की हत्या, ये है असली वजह

सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर इस खबर का खंडन कर दिया, जिसमें वजह ये बताई जा रही है कि मोदी चौक नाम रखने की वजह से ही उस भाजपा नेता की हत्या की गई है. सुशील मोदी ने हत्या की वजह को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि 'मोदी चौक के नाम की वजह से दरभंगा में हत्या का मामला पूरी तरह से झूठा है. यह भूमि विवाद का मामला है. मोदी चौक के नाम का बोर्ड काफी पहले ही रखा गया था, इस हत्या का उस बोर्ड से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन यादव के परिवार से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस तथ्‍यों को छुपाने का प्रयास कर रही है. उन्‍होंने कहा कि पुलिस ने सच्‍चाई को सरकार तक पहुंचने ही नहीं दिया.

VIDEO: दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक का भाई शराब पीते गिरफ्तार
गिरिराज सिंह ने कहा, 'पता नहीं क्‍यों पुलिस तथ्‍यों को छिपाना चाहती है. लेकिन मृतक की पत्‍नी ने मुझसे कहा कि जब उन्‍होंने मोदी बोर्ड का नाम लिया तो पुलिस ने उन्‍हें डराया. स्‍थानीय बीजेपी नेताओं ने इस हत्‍या के विरोध में प्रदर्शन भी किया था लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इस सनसनीखेज हमले को ज्‍यादा तवज्‍जो नहीं दी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejaswi Yadav, Giriraj Singh, Nityanand Rai, Nitish Kumar, Sushil Modi, Darbhanga Clash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com